• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / हिमाचल : सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण ले रहे लड़के-लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घुसे 

हिमाचल : सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण ले रहे लड़के-लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घुसे 

February 20, 2021 by MBM News Network

ऊना, 20 फरवरी : एक ही ग्राउंड में सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण ले रहे दो निजी अकादमियों के लड़के व लड़कियों के बीच लाठी व डंडों के साथ मारपीट हो गई। दोनों गुटों में हुई इस मारपीट को लेकर सोशल मीडिया पर दो वीडियो क्लिप भी काफी वायरल हो रहे है।

हिमाचल : सेना भर्ती के लिए प्रशिक्षण ले रहे लड़के-लड़कियों के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घुसे 
दो निजी अकादमियों के लड़के व लड़कियों के बीच मारपीट

मामला उपमंडल अम्ब के बेहड़ जसवां (चक्क) गांव में सेना की भर्ती के लिए प्रशिक्षण ले रहे दो निजी अकादमियों के लड़के व लड़कियों के बीच लात-घूंसों और लाठी-डंडों के साथ मारपीट का है। दोनों गुटों में हुई इस मारपीट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लड़के व लड़कियां डंडों से एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मामला सुबह का बताया जा रहा है जब लड़कियों का एक ग्रुप मैदान में दौड़ लगा रहा था तो वहां पर दूसरी अकादमी के एक लड़के ने उन पर फब्तियां कसीं, इस पर गुस्साई लड़कियों की उन लड़कों के साथ कहासुनी हो गई। उस समय मामला शांत होने पर लड़कियां वहां से चलीं गई। लेकिन लड़कियां दोबारा फिर फ़िल्मी स्टाइल में हाथों में लाठी, डंडे लेकर लौटीं और लड़कों के साथ भिड़ गईं। वहीं एसपी अर्जितसेन ठाकुर का कहना है कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की छानबीन की है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Primary Sidebar

National

भाजपा का काउंटर नारा : बंगाल को अपनी बेटी चाहिए, बुआ नहीं

भाजपा का काउंटर नारा : बंगाल को अपनी बेटी चाहिए, बुआ नहीं

कोलकाता, 27 फरवरी : चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा पश्चिम बंगाल के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के एक दिन बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी और राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नारे को लेकर काउंटर अटैक किया है। भाजपा अब अपने चुनावी अभियान के तहत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की […]

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात बहाल होने में लग सकते हैं 10 दिन

फिर बदला मौसम, जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर ताजा हिमपात 

श्रीनगर, 27 फरवरी : जम्मू-कश्मीर में मैदानी इलाकों में बारिश हुई जबकि ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले 24 घंटों के दौरान रविवार तक ऐसा ही मौसम रहने की बात कही है। मौसम कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हल्की […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • बिलासपुर : सड़क से सौ फुट नीचे ढांक में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सनसनी 
  • शिमला में भी उठाया जा सकता है पैराग्लाइडिंग का लुत्फ 
  • कश्मीर में दो आतंकियों को मार गिराने वाले हिमाचल के नायक मोहम्मद अयूब शेख को सेना मेडल   
  • पांवटा साहिब : हूटर बजाने से रोका तो पुलिस कर्मियों से भिड़ा निहंग….सामने आया वीडियो
  • भाजपा का काउंटर नारा : बंगाल को अपनी बेटी चाहिए, बुआ नहीं

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021