• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / नाहन : 8 स्टांप पेपर पर छाप रहे थे दो हजार के 5 नोट, बरामद हुआ प्रिंटिंग उपकरणों का जखीरा

नाहन : 8 स्टांप पेपर पर छाप रहे थे दो हजार के 5 नोट, बरामद हुआ प्रिंटिंग उपकरणों का जखीरा

February 20, 2021 by MBM News Network

नाहन, 20 फरवरी : शहर में पक्का टैंक के समीप एक दुकानदार बॉबी की सूझबूझ से जाली करंसी नोट चलाने की विफल कोशिश में पुलिस परतें उधेड़ने में लगी हुई है। बीती देर शाम पुलिस ने उत्तराखंड सहजपुर से 23 व 24 साल के दो अन्य आरोपियों को भी काबू किया है। इस मामले में सूत्रों की माने तो युवकों द्वारा एक बार में 8 स्टांप पेपर से 2 -2 हजार के पांच जाली करंसी नोट छापे जाते थे। बाजार में इसकी खपत करने के बाद अगला टास्क शुरू किया जाता था।नाहन : 8 स्टांप पेपर पर छाप रहे थे दो हजार के 5 नोट, बरामद हुआ प्रिंटिंग उपकरणों का जखीरा
शुरुआती चरण में पुलिस के हत्थे 21 साल का निखिल चढ़ा था। वो पक्का टैंक के नज़दीक दुकान में 2000 का जाली नोट चलाने की कोशिश कर रहा था। इसकी सूचना बॉबी ने पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने तार जोड़ने शुरू किए तो एक नाबालिग भी कब्ज़े में आया। नाबालिग से पूछताछ की गई, लेकिन उसे रिहा कर दिया गया। इसके बाद अगले चरण में पुलिस ने उत्तराखंड के सहजपुर से दो युवकों अनुराग व सोहेल को गिरफ्तार किया है।
साथ ही जाली करंसी तैयार करने के लिए इस्तेमाल उपकरणों का ज़ख़ीरा भी बरामद किया है। इसमें प्रिंटर, स्कैनर, लैपटॉप के अलावा एक आयरन प्रेस भी है। जाली नोट को प्रिंट करने के बाद इसे प्रेस भी किया जाता था।
इसके अलावा टेप का भी इस्तेमाल किया जाता था। जाली करंसी को बाजार में चलाने के बाद जुटी असली करेंसी व ख़रीददारी से जुटे सामान को आरोपियों द्वारा आपस में बांट लिया जाता था। इस मामले में पुलिस को एक अन्य आरोपी की भी तलाश है, ताकि यह पता चलाया जा सके कि क्या यह बड़ा नेटवर्क है या फिर इन युवकों द्वारा ही संगठित होकर तकनीक का इस्तेमाल कर जाली करेंसी को प्रिंट किया जा रहा था।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पुलिस के शिकंजे में आए तीन युवकों द्वारा अब तक कितने जाली  करंसी  को छापा जा चुका है। बताया ये भी जा रहा है कि जाली करंसी को नाहन में चलाने की कोशिश पहली बार की गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने कहा कि जांच जारी है।

Filed Under: क्राइम, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Primary Sidebar

Recent Posts

  •  बडू साहिब में छात्राओं के संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी, 7 नए मामले 
  • पंजाब के शहरों में लगा नाईट कर्फ्यू
  • बिलासपुर में दो युवक 13.53 ग्राम चिट्टे सहित काबू 
  • ऊना : दो दिनों से 34 वर्षीय व्यक्ति लापता, ढूंढने में करे मदद
  • नाहन मेडिकल काॅलेज में 204-208 के बीच धक्के खाती रही अपंग युवती, नहीं बना विकलांगता….

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021