• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / सऊदी अरब में हिमाचली को रहस्यमयी मौत के बाद दफनाने पर रोष…शव के इंतजार में मां ने त्यागी दुनिया 

सऊदी अरब में हिमाचली को रहस्यमयी मौत के बाद दफनाने पर रोष…शव के इंतजार में मां ने त्यागी दुनिया 

February 20, 2021 by MBM News Network

ऊना, 19 फरवरी : हिमाचल के ऊना शहर के वार्ड नंबर 2 निवासी संजीव शर्मा की सऊदी अरब में बीमारी के चलते करीब 1 माह पहले मौत हो गई थी। संजीव के परिजन उसके शव को भारत लाए जाने की मांग कर रहे थे। लेकिन रहस्यमयी परिस्थितियों में सऊदी अरब में संजीव शर्मा के शव को दफनाए जाने की घटना सामने आने के बाद जहां एक तरफ परिजनों में गुस्सा भड़क उठा है, वहीं देश की सरकारी व्यवस्थाओं पर भी सवालिया निशान उठने लगे हैं।सऊदी अरब में हिमाचली को रहस्यमयी मौत के बाद दफनाने पर रोष...शव के इंतजार में मां ने त्यागी दुनिया 

       मृतक संजीव शर्मा के घर में मानसिक रूप से विक्षिप्त उनकी धर्मपत्नी और तीन बेटियां मौजूद हैं, जिनमें से एक बेटी दिव्यांग बताई जा रही है। इतना ही नहीं संजीव शर्मा की मौत के बाद लाश के इंतजार में घर में बैठी मां ने भी दम तोड़ दिया है।

शुक्रवार को संजीव के परिजनों ने जिला मुख्यालय पहुंच डॉ. अमित कुमार शर्मा से मुलाकात की और संजीव के शव को वापस लाने की मांग एक बार फिर उठाई। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि आप भी उनकी मांग पर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो उन्हें सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा।

मृतक संजीव शर्मा की बेटी नैंसी शर्मा ने बताया कि उनके पिता 23 वर्षों से सऊदी अरब में एक कंपनी में कार्यरत थे, जबकि पिछले साढे 3 साल से वह सऊदी में ही रह रहे थे। इसी बीच दिसंबर 2020 में उनकी तबीयत वहां बिगड़ गई, जिसके चलते 24 जनवरी 2021 को उनकी मौत हो गई।

संजीव की मौत के बाद उनके परिजन कंपनी के मालिकों और भारत सरकार से उनके शव को वापस भारत लाए जाने की मांग करते आ रहे थे। लेकिन 18 फरवरी शाम को कंपनी के मालिक ने संजीव शर्मा के भाई राजीव शर्मा को एक संदेश के जरिए यह बताया कि उन्होंने संजीव के शव को सऊदी में ही दफना दिया है।

संजीव शर्मा के शव को दफनाए जाने की घटना सामने आने के बाद परिजन हतप्रभ रह गए। इसके बाद परिजनों ने संजीव के शव को वापस भारत लाए जाने की मांग को लेकर संघर्ष का रास्ता अपनाने की ठान ली है। इसी मामले के चलते शुक्रवार को संजीव शर्मा के परिजन डीसी ऑफिस पहुंचकर एडीसी ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा से भी मिले।

क्या कहते है एडीसी
एडीसी ऊना डॉक्टर अमित कुमार ने कहा कि मृतक संजीव शर्मा के परिजनों से मिले हैं और संजीव के शव को वापस भारत लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इस संबंध में मृतक संजीव शर्मा के परिजनों को कुछ लिंक प्रदान किए गए हैं, जिन पर वह मेल के जरिए संजीव के शव को वापस लाने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों और सरकार से भी जरूर मदद प्राप्त की जाएगी।

Filed Under: ऊना, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Primary Sidebar

Recent Posts

  • नाहन में नाइट ड्यूटी पर उतरी हिमाचल पुलिस के शौर्य की वीरांगनाएं 
  • कोरोना से 79 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत
  • राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार से सामान्य समय पर होगी शुरू
  • महिला दिवस पर 80 वर्षीय दादी मोहिंदर सम्मानित, DCW अध्यक्षा ने एक्ट्रेस कंगना को दी चुनौती
  • चंबा : बस में सफर कर रहे व्यक्ति से 4 किलो चरस बरामद

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021