• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / नकारे नेताओं की टोली के मुखिया बनकर हवा में बातें कर रहे बाली….

नकारे नेताओं की टोली के मुखिया बनकर हवा में बातें कर रहे बाली….

February 19, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 19 फरवरी : पूर्व मंत्री जीएस बाली द्वारा पिछले कल सीएम जयराम ठाकुर पर की गई टिप्पणी का मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ने करारा जबाव दिया है। आज मंडी से जारी प्रेस बयान में रणवीर सिंह ने जीएस बाली और कौल सिंह ठाकुर को जनता द्वारा नकारे गए नेताओं की टोली के अघोषित मुखिया करार दिया। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों में शर्मनाक हार का प्रभाव जीएस बाली और कौल सिंह ठाकुर के ऊपर अभी तक साफ नजर आ रहा है और वे मंडी में बैठकर बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। नकारे नेताओं की टोली के मुखिया बनकर हवा में बातें कर रहे बाली....

कांग्रेस पार्टी की हालत यह हो गई है कि उनके पास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सामना करने के लिए कोई नेता नहीं बचा है और हारे व नकारे नेताओं को प्रदेश कांग्रेस द्वारा बली का बकरा बनाया जा रहा है जो इन नेताओं की दयनीय स्थिति को दर्शाता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जिला मंडी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एकजुट है और नगर निगम चुनावों के लिए तैयार है। कांग्रेस पार्टी की निम्न सोच व राजनीति के कारण ही मंडी के साथ हमेशा भेदभाव होता था जिसमें ठाकुर कौल सिंह जैसे नेता भी बराबर के दोषी रहें हैं, जिसका जवाब मंडी की जनता पिछले विधानसभा चुनावों में दे चुकी है। परन्तु अब स्थितियां बदल चुकी हैं और जिला मंडी जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में अब अभूतपूर्व विकास की ओर अग्रसर है।

जिलाध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि मंडी नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और कांग्रेस मुक्त मंडी अभियान को जारी रखेगी। साथ ही जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनशक्ति तो पूरी तरह से भाजपा के साथ है परन्तु कांग्रेस पार्टी के नेताओं की शारीरिक भाषा एवं उनकी थकावट बताती है कि उनकी मनोशक्ति  जवाब दे चुकी है।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Mandi news



Primary Sidebar

Recent Posts

  • 23 साल से बेटे की झलक पाने की अंतहीन लड़ाई लड़ रही बुजुर्ग मां, पाक से कर रही रिहाई की मांग    
  • हिमाचल ने पेश किया 50192 करोड़ का बजट, कोई नया टैक्स नहीं…एक क्लिक पर पढ़े जुड़ी खास बातें 
  • रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 7 मार्च से फिर पटरी पर दौड़ेगी हिमाचल एक्सप्रेस
  • सेना भर्ती के लिए साथ लाना होगा कोविड-19 के लक्षण न होने का प्रमाण पत्र
  • हिमाचल के बॉक्सिंग स्टार आशीष चौधरी ने रोमानिया के खिलाडी को 3-2 से हरा फाइनल में बनाई जगह

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021