• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / #Himachal : शिक्षक दंपति ने आपदा को अवसर में बदला, गोभी की फसल से लाखों की आमदनी      

#Himachal : शिक्षक दंपति ने आपदा को अवसर में बदला, गोभी की फसल से लाखों की आमदनी      

February 19, 2021 by सुभाष कुमार गौतम

घुमारवी (बिलासपुर),19 फरवरी : बिलासपुर के घुमारवीं उपमड़ल की लुहारवीं गांव मे जेबीटी दंपति ने लॉकडाऊन मे फूल गोभी की फसल से लाखों रुपए कमा लिए। आपदा को अवसर में बदलने का शानदार उदाहरण पेश किया है। बेशक दंपति सरकारी स्कूल में पढ़ाता है, लेकिन जब संपूर्ण लॉकडाऊन था तो उन्हें अपने खेतों में काम करने का अवसर भी मिल गया। लगभग तीन बीघा जमीन पर 12,000 से ज्यादा फूल गोभी के पौधे लगाकर अच्छी किस्म की फसल तैयार कर दी है। #Himachal : शिक्षक दंपति ने आपदा को अवसर में बदला, गोभी की फसल से लाखों की आमदनी      

    लगभग 80 क्विंटल फसल अब तक बेच चुके हैं। इससे करीब एक लाख रुपए आमदनी भी हुई, अब भी फसल चल रही है। नौकरी लगने से पहले नकदी किस्म की फसलों की बिजाई इनके पिता करते थे, पर समय का अभाव होने के कारण पहले ज्यादा पौधे नहीं लगा पाते थे। इस बार लॉकडाऊन होने के कारण इन्होंने घर में बेकार बैठने से बजाय बाजार से फूल गोभी के बीज ला कर ओर खुद पनीरी तैयार की। लॉकडाऊन में समय अधिक होने के कारण खेतों में ही फूल गोभी की फसल की देखभाल सही ढंग से की गई हैं, जिससे पैदावार भी बहुत बढ़िया हुई है।

     दंपति नरेंद्र सिंह और रीता देवी ने कहा कि आजकल युवा पीढ़ी नौकरी के लिए कंपनियों का रूख अख्तियार करती हैं। अगर यही युवा सही ढंग से और मन लगाकर अपने खेतों में काम करें तो नकदी फसलों से फायदा होता है। हमारे पिता चैन सिंह ने भी खेतों में कमाकर बच्चो को पढ़ाया लिखाया है, जिससे बेशक आज हम अपनी मंजिल पा चुके हैं। जब भी समय लगता है तो खेतों का रूख अपना लेते हैं।

    खास बात ये भी है कि इस बार गोभी के दाम अपेक्षाकृत काफी कम रहे बावजूद इसके दंपति ने अच्छी आमदनी हासिल की। जो उन लोगो के लिए प्रेरणा है जो खेतो में काम करने से जी चुराते हैं।

About सुभाष कुमार गौतम

एमबीएम न्यूज़ में घुमारवीं से संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

Filed Under: बिलासपुर, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Primary Sidebar

Recent Posts

  • टीशर्ट करेगा महिलाओं से छेड़खानी होने पर अलर्ट (महिला दिवस विशेष)
  • 23 साल से बेटे की झलक पाने की अंतहीन लड़ाई लड़ रही बुजुर्ग मां, पाक से कर रही रिहाई की मांग    
  • हिमाचल ने पेश किया 50192 करोड़ का बजट, कोई नया टैक्स नहीं…एक क्लिक पर पढ़े जुड़ी खास बातें 
  • रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 7 मार्च से फिर पटरी पर दौड़ेगी हिमाचल एक्सप्रेस
  • सेना भर्ती के लिए साथ लाना होगा कोविड-19 के लक्षण न होने का प्रमाण पत्र

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021