• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / हिमाचल में इस तारीख से देश के डाक कर्मी दिखाएँगे बैडमिंटन के जौहर… 

हिमाचल में इस तारीख से देश के डाक कर्मी दिखाएँगे बैडमिंटन के जौहर… 

February 19, 2021 by MBM News Network

धर्मशाला, 18 फरवरी: अधीक्षक, डाकघर, धर्मशाला मण्डल ने जानकारी देते हुए बताया कि 35वीं चार दिवसीय अखिल भारतीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 26 फरवरी, 2021 तक भारतीय खेल प्राधिकरण के इंडोर खेल परिसर धर्मशाला में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ 22 फरवरी को प्रातः 10 बजे सचिव, डाक विभाग एवं अध्यक्ष डाक सेवा समिति प्रदीप कुमार बिशोई करेंगे।हिमाचल में इस तारीख से देश के डाक कर्मी दिखाएँगे बैडमिंटन के जौहर... 

    उन्होंने बताया कि अर्जुन  पुरस्कार व द्रौणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित बैडमिंटन खिलाड़ी व कोच पुलेला गोपीचंद और बैडमिंटन पुरूष एकल प्रतियोगिता के राष्ट्रीय चैम्पियन व अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अभिन्न श्याम गुप्ता वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।

           उन्होंने बताया कि इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में संपूर्ण राष्ट्र के 19 डाक परिमण्डलों के लगभग 170 प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतिस्पर्धा का ऑनलाइन प्रसारण वेबसाइट व धर्मशाला मंडल के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिस्पर्धा के दौरान कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

Filed Under: कांगड़ा, खेलकूद, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal news, kangra news



Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिमला में कांग्रेस नेत्री की कार में तोड़ फोड़, F.I.R
  • झारखंड : नक्सलियों के ID ब्लास्ट में 3 जवान शहीद
  • शिमला में चरस व हेरोइन के साथ दो कार चालक गिरफ्तार
  • चौपाल : युवती को शादी के लिए किया प्रपोज, इंकार पर चाकू से हमले के बाद खुद किया सुसाइड
  • हिमाचल : फर्जी दस्तावेजों से लिया 95.61 लाख रुपए का लोन, चार लोगों पर F.I.R

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021