• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / नाहन में PWD कर्मियों के बिलों में 10 लाख के गबन मामले में विजिलेंस की चार्जशीट, ये है मामला…

नाहन में PWD कर्मियों के बिलों में 10 लाख के गबन मामले में विजिलेंस की चार्जशीट, ये है मामला…

February 18, 2021 by MBM News Network

शिमला/नाहन, 18 फरवरी : स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने लोक निर्माण विभाग में जूनियर असीस्टेंट द्वारा कर्मचारियों के चिकित्सा व टीए इत्यादि बिलों में गबन के मामले में चार्जशीट दाखिल की है। मामला, 2017 का है। विजिलेंस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच की थी। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि जूनियर असीस्टेंट द्वारा कर्मचारियों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल, टीए बिल व जीपीएफ को संशोधित करने इत्यादि में सरकारी रिकाॅर्ड से छेड़छाड़ कर लगभग 10 लाख का गबन किया था। उस समय वो बिल क्लर्क का कार्य भी देख रहा था। नाहन में PWD कर्मियों के बिलों में 10 लाख के गबन मामले में विजिलेंस की चार्जशीट, ये है मामला...

      विजिलेंस को पता चला कि टोकन रजिस्टर में हेराफेरी करने के बाद झूठे बिल तैयार किए जाते थे। कर्मचारियों के खाते में राशि को हस्तांतरित करने की बजाय अपने खाते में स्थानांतरित करवा लेता था। विजिलेंस को पता चला कि इस माॅडस ऑपरेंडी से उसने दो सालों के भीतर अपने खाते में लगभग 10 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की थी। अभियोजन स्वीकृति प्राप्त करने के बाद विजिलेंस ने 17 फरवरी को नाहन की विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। ये चार्जशीट धोखाधड़ी, गबन, भ्रष्टाचार व अभिलेखों के गलत इस्तेमाल के आधार पर दायर की गई है।

      स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन के अतिरिक्त महानिदेशक अनुराग गर्ग ने चार्जशीट दाखिल होने की पुष्टि की है। इसी बीच यह भी बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा जूनियर असीस्टेंट राजू राम को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।

Filed Under: मुख्य समाचार, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour News in Hindi



Primary Sidebar

Recent Posts

  • इस साल हिमाचल में अंडर-11 बैडमिंटन चैंपियनशिप होगी शुरू
  • सिविल अस्पताल लड़भडोल में डॉक्टरों का कहना है, रात्रि में नहीं देंगे सेवाएं
  • नाहन : खूब खिलौने उसके पास हैं, बिटिया रानी बड़ी उदास है…
  • हिमाचल की बेटियों के जज़्बे को सलाम, आंखों में ज्योति नहीं…पर ऊंचाइयां छूने की चाहत 
  • IPL-14 का 9 अप्रैल से 6 शहरों में होगा आयोजन, अहमदाबाद में फाइनल

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021