• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / फिल्मी दुनिया / मुंबई में देवभूमि के लाल ने तजुर्बे से तलाशा हिमाचल का अनछुआ पहलू…रिलीज हो गई ‘‘घराट’’

मुंबई में देवभूमि के लाल ने तजुर्बे से तलाशा हिमाचल का अनछुआ पहलू…रिलीज हो गई ‘‘घराट’’

February 18, 2021 by MBM News Network

शिमला, 18 फरवरी: चकाचौंध की दुनिया में दाखिल होने के बाद चंद ही ऐसी शख्सियतें होती हैं, जो अपनी माटी से नाता नहीं तोड़ती। वहां रहकर भी अपनी जन्मभूमि के लिए उनका दिल धड़कता है। जीवन में मुकाम हासिल कर अपना तजुर्बा जन्मभूमि के लिए इस्तेमाल करने की चाह रखे होते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं, सुन्नी क्षेत्र के रहने वाले उम्दा कलाकार हैप्पी शर्मा। करीब 15 साल से मायानगरी मुंबई में अपनी कला का डंका बजा रहे हैप्पी शर्मा अब अपने हिमाचल को समर्पित एक खास पेशकश लेकर आए हैं। हैप्पी शर्मा द्वारा निर्देशित रोमांटिक शार्ट फिल्म ‘‘घराट’’ मेक्स प्लेयर पर रिलीज हो गई है।

मुंबई में देवभूमि के लाल ने तजुर्बे से तलाशा हिमाचल का अनछुआ पहलू...रिलीज हो गई ‘‘घराट’’
लक्की शर्मा (बाएं), फिल्म का एक दृश्य

      बड़ी बात ये है कि फिल्म को मेक्स प्लेयर पर स्थान मिला है। शायद ऐसा पहली बार है, जब किसी हिमाचली द्वारा निर्देशित फिल्म को इस प्लेटफार्म पर स्थान मिला हो। बेशक ही हिमाचल में घराट विलुप्त हो रहे हों, लेकिन इस फिल्म को एक रोमांटिक अंदाज में पेश किया गया है, ताकि देखने वाले को घराट की अहमियत का भी पता चल सके। इस फिल्म को कांगड़ा व चंबा की सीमा पर ऐसी खूबसूरत लोकेशन पर शूट किया गया है, जो निश्चित तौर पर दर्शकों को पसंद आएगी। लाजमी तौर पर हैप्पी शर्मा जैसे कलाकारों को उत्साहवर्द्धन मिलना चाहिए। करीब 28 मिनट की फिल्म को रिलीज करने की तिथि 18 फरवरी 2021 तय हुई थी। वीरवार को  मूवी मैक्स प्लेयर पर उपलब्ध हो गई है।

      उधर, मुंबई से एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में फिल्म के निदेशक हैप्पी शर्मा ने कहा कि पहली बार फिल्म को निर्देशित कर बेहतरीन महसूस हो रहा है। उनका कहना था कि एक्टर बनने की होड़ युवाओं में लगी रहती है। लेकिन ये समझना चाहिए कि कलाकार बनने के लिए पढ़ाई भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि फिल्म में कलाकारों का चयन भी हिमाचल से ही किया गया। इसमें नायक की भूमिका शिमला के प्रभात शर्मा ने निभाई है, जबकि धर्मशाला की चांदनी ठाकुर अदाकारा है। उन्होंने कहा कि फिल्म को बनाने में भरसक प्रयास किए हैं। उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी।

 

 

 

 

 

Filed Under: फिल्मी दुनिया, युवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Primary Sidebar

Recent Posts

  • नाहन में नाइट ड्यूटी पर उतरी हिमाचल पुलिस के शौर्य की वीरांगनाएं 
  • कोरोना से 79 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत
  • राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार से सामान्य समय पर होगी शुरू
  • महिला दिवस पर 80 वर्षीय दादी मोहिंदर सम्मानित, DCW अध्यक्षा ने एक्ट्रेस कंगना को दी चुनौती
  • चंबा : बस में सफर कर रहे व्यक्ति से 4 किलो चरस बरामद

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021