• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / नहीं रही शिक्षा विभाग की सेवानिवृत अधीक्षक सुषमा परमार, शोक की लहर

नहीं रही शिक्षा विभाग की सेवानिवृत अधीक्षक सुषमा परमार, शोक की लहर

February 18, 2021 by MBM News Network

नाहन, 18 फरवरी : उच्चशिक्षा विभाग से बतौर अधीक्षक ग्रेड-2 सेवानिवृत सुषमा परमार का वीरवार सुबह निधन हो गया है। 60 वर्षीय दिवंगत सुषमा परमार ने शिक्षा विभाग में जमटा से अपनी सेवाएं शुरू की थी। करीब अढ़ाई साल पहले उच्चशिक्षा विभाग से रिटायर हुई थी। परिवार पांवटा साहिब में सैटल है। पारिवारिक जानकारी के मुताबिक करीब 8-9 दिन से ठंड लगने की वजह से अस्वस्थ चल रही थी। वीरवार सुबह उन्हें नाहन से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया था। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। रैफर करने से पहले कोविड टैस्ट भी हुआ था। इसकी रिपोर्ट की इंतजार परिवार कर रहा है। नहीं रही शिक्षा विभाग की सेवानिवृत अधीक्षक सुषमा परमार, शोक की लहर

    पति रामराज परमार ने बताया कि वीरवार सुबह अंतिम सांस ली। उधर, शिक्षा विभाग की सेवानिवृत कर्मचारी के अचानक स्वर्गवास पर शोक की लहर है। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ ने ईश्वर से दुखद घड़ी में परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की अपील की है। संघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश विश्नोई, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह, महासचिव तारा चंद, मुख्य सलाहकार सुरेंद्र सूरी, प्रकाश चंद, नरेश कुमार, रजनीश शर्मा, मुकेश कुमार, नागेश, चंद्रकला, बबीता, अर्चना, अशोक राणा, रमेश ठाकुर, आशीष व सुरेंद्र इत्यादि ने दिवंगत आत्मा के लिए अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

    मिलनसार व हंसमुख स्वभाव की सुषमा परमार के अकस्मात निधन पर शिक्षा विभाग के उप निदेशक कार्यालयों में भी शोक की लहर है। उधर प्रारंभिक शिक्षा विभाग में अधीक्षक ग्रेड-2 अलका महेंदू्र ने गहरा शोक प्रकट करतेे हुए कहा कि वो समूचे विभाग में अपने व्यवहार के चलते सबकी पंसदीदा कर्मचारी रही हैं।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Primary Sidebar

National

तेज गेंदबाज विनय कुमार ने क्रिकेट को कहा अलविदा

तेज गेंदबाज विनय कुमार ने क्रिकेट को कहा अलविदा

नई दिल्ली, 26 फरवरी : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज तथा रणजी में कर्नाटक की कप्तानी करने वाले विनय कुमार ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। 37 वर्षीय कुमार ने भारत के लिए 31 वनडे, 9 टी20 और 1 टेस्ट मैच खेला है। वनडे में उनका आखिरी मैच […]

आज 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा आयोग

आज 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा आयोग

नई दिल्ली, 26 फरवरी : भारत निर्वाचन आयोग आज (शुक्रवार) सायँ साढ़े चार बजे विज्ञान भवन में चुनावी राज्यों के संबंध में महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है। चुनाव आयोग पांच विधानसभा राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। यह प्रेस कांफ्रेंस विज्ञान भवन के हॉल  नंबर 5 में होगा। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • हिमाचल में जूनियर टी-मेट व हेल्पर का परिणाम घोषित, 1552 को मिली नौकरी 
  • टैक्स न देने पर आबकारी विभाग ने सील किए संगड़ाह सहित सिरमौर में कई शराब के ठेके 
  • हिमाचल में बस चालक पर स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ व ब्लैकमेल करने का मामला…
  • नाहन: 2 महिलाओं से दुष्कर्म करने वाले कांडो भटनोल के जीत सिंह को 7 साल का कठोर कारावास
  • विधानसभा में कांग्रेस की अराजकता के खिलाफ प्रदेश भर में किया जाएगा प्रदर्शन : सुरेश कश्यप

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021