• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / राजसी परंपराओं के साथ मंडी के अंतिम राजा अशोक पाल सेन का अंतिम संस्कार…

राजसी परंपराओं के साथ मंडी के अंतिम राजा अशोक पाल सेन का अंतिम संस्कार…

February 17, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 17 फरवरी : रियासत के राजा रहे अशोक पाल सेन का अंतिम संस्कार पूरी राजसी परंपराओं के साथ बुधवार को मंडी में राजाओं के पारंपरिक शमशानघाट ब्यास सुकेती के संगम स्थल पर प्राचीन पंचवक्तर मंदिर के पास कर दिया गया। उनके इकलौते बेटे ओमेश्वर सिंह ने मुखाग्नि देकर परंपरा निभाई। इससे पहले राजमहल के साथ लगते भवानी निवास से उनकी देह को फूलों से सजी अर्थी से ले जाया गया। इसे मंडी शहर के ऐतिहासिक चौहाटा बाजार से बाबा भूतनाथ मंदिर के सामने ले जाकर माथा टेका गया और वहां से मोती बाजार समखेतर से वापस बालकरूपी बाजार से चौहाटा रास्ते से बंगला मुहल्ला होकर पंचवक्तर तक ले जाया गया। यहां राजसी परंपराओं के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया गया।

राजसी परंपराओं के साथ मंडी के अंतिम राजा अशोक पाल सेन का अंतिम संस्कार...
अंतिम यात्रा

      कुल्लू के राजा एवं पूर्व सांसद महेश्वर सिंह भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। बता दें कि अशोक पाल सेन महेश्वर सिंह के बेहनोई थे। उन्होंने अपने बेहनोई के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

     इस अंतिम यात्रा में सरकार व प्रशासन की ओर से उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने शव पर पुष्प चक्र भी अर्पित किए। मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, पूर्व सांसद व अशोक पाल सेन के साले महेश्वर सिंह, व्यापार मंडल के प्रधान राजेश महेंद्रू, महामंत्री प्रशांत बहल, ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रधान अनिल शर्मा छूछू, पूर्व पार्षदगण समेत दर्जनों सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि इस अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

       इससे पहले भवानी निवास में परंपरा के अनुसार ओमेश्वर पाल सिंह को तिलक लगाया गया, जो उन्हें अगले राजा की विरासत के रूप में एक प्रतीक चिन्ह माना जाता है। उनका विधिवत गद्दीनशीन कुछ महीनों के बाद तारीख तय करके होगा। शव के मुंह को परंपरा अनुसार खुला रखा गया। इसके साथ ही मंडी रियासत का एक पन्ना बंद हो गया।

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Primary Sidebar

Recent Posts

  • ITI जोगिन्दर नगर में वर्धमान टेक्सटाइल 9 मार्च को लेंगी कैंपस इंटरव्यू 
  • इस साल हिमाचल में अंडर-11 बैडमिंटन चैंपियनशिप होगी शुरू
  • सिविल अस्पताल लड़भडोल में डॉक्टरों का कहना है, रात्रि में नहीं देंगे सेवाएं
  • नाहन : खूब खिलौने उसके पास हैं, बिटिया रानी बड़ी उदास है…
  • हिमाचल की बेटियों के जज़्बे को सलाम, आंखों में ज्योति नहीं…पर ऊंचाइयां छूने की चाहत 

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021