• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / मंडी के राजा अशोक पाल सेन का 90 वर्ष की आयु में निधन, शोक की लहर 

मंडी के राजा अशोक पाल सेन का 90 वर्ष की आयु में निधन, शोक की लहर 

February 16, 2021 by MBM News Network

मंडी, 16 फरवरी : मंडी रियासत के राजा अशोक पाल सेन का मंगलवार को मंडी राजमहल परिसर में स्थित भवानी निवास पर निधन हो गया। वह 90 साल के थे। वह पिछले दो सालों से शारीरिक विषमताओं से जूझ रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार बुधवार को ब्यास नदी किनारे पंचवक्तर मंदिर परिसर में होगा। वह अपने पीछे एक बेटा ओमेश्वर सिंह व बेटी सिद्धेश्वरी छोड़ गए हैं। मंडी के राजा अशोक पाल सेन का 90 वर्ष की आयु में निधन, शोक की लहर 

अशोक पाल सेन कुल्लू के राजा व पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के बहनोई थे। उनकी पत्नी किरण कुमारी का कई साल पहले ही निधन हो गया था। निधन के वक्त उनका बेटा ओमेश्वर दिल्ली में था जो देर शाम मंडी पहुंच गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बुधवार को सुबह 10 बजे उनकी अंतिम यात्रा भवानी निवास से चलेगी। अशोक पाल सेन को वर्ष जून 1986 में उस समय राजा की गद्दी मिली थी, जब उनके पिता मंडी के राजा जोगिंदर सेन का निधन हो गया था। हालांकि अब सरकारी तौर पर राजाओं के शासन खत्म हो गए हैं, मगर राज परिवारों की अंदरूनी व्यवस्था को देखते हुए ओमेश्वर सिंह को तिथि तय करके अगला राजा घोषित किया जाएगा।

राज परिवार के अनुसार मंडी जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है कि प्राचीन समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार मंडी के राजा का निधन होने की सूरत में उनका अंतिम संस्कार ब्यास नदी किनारे पंचवक्तर मंदिर के साथ किया जाता है और इसी परंपरा का निवर्हन करते हुए अशोक पाल सेन का अंतिम संस्कार भी वहीं किया जाना चाहिए। मंडी व्यापार मंडल ने अशोक पाल सेन के निधन पर शोक जताते हुए बुधवार को आधा दिन के लिए बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा अंतिम संस्कार के मौके पर राज परिवारों से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार उनका जन्म मंडी रिसासत में राजा जोगिंदर सेन के घर 5 अगस्त 1931 को हुआ था। वह दो साल से टांगों में दिक्कत के चलते चल फिर नहीं पा रहे थे और व्हील चेयर पर ही रहते थे। उनकी बेटी सिद्धेश्वरी उनके साथ रहती थी। मंडी के लोगों ने अशोक पाल सेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

राजा अशोक पाल सेन के निधन से इस बार शिवरात्रि महोत्सव पर भी असर पड़ सकता है। क्योंकि प्राचीन परंपराओं के अनुसार जिला के प्रमुख देवी देवता सबसे पहले राज परिवार के पास ही अपनी हाजरी भरते हैं और राजा ही सभी देवी देवताओं का स्वागत भी करता है। यही कारण है कि इस बार शिवरात्रि महोत्सव में कुछ असर पड़ सकता है।

Filed Under: मंडी, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Primary Sidebar

Recent Posts

  •  बडू साहिब में छात्राओं के संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी, 7 नए मामले 
  • पंजाब के शहरों में लगा नाईट कर्फ्यू
  • बिलासपुर में दो युवक 13.53 ग्राम चिट्टे सहित काबू 
  • ऊना : दो दिनों से 34 वर्षीय व्यक्ति लापता, ढूंढने में करे मदद
  • नाहन मेडिकल काॅलेज में 204-208 के बीच धक्के खाती रही अपंग युवती, नहीं बना विकलांगता….

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021