• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / मंडी में 65 किलो अफीम व 98 किलो नाग छतरी के साथ 3 गिरफ्तार

मंडी में 65 किलो अफीम व 98 किलो नाग छतरी के साथ 3 गिरफ्तार

February 16, 2021 by MBM News Network

मंडी में 65 किलो अफीम व 98 किलो नाग छतरी के साथ 3 गिरफ्तार
पकड़े  गए तस्कर पुलिस टीम के साथ 

मंडी, 16 फरवरी : औट थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 65 किलो अफीम डोडा और 98 किलो नागछतरी को बरामद करके तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात को औट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित महंत अपनी टीम के साथ संदली मोड़ के पास गश्त पर थे। इतने में कुल्लू की तरफ से आई कार (DL2C-0210) तेज रफ्तार के साथ आई और इसमें सवार दो लोग पुलिस को देखकर गाड़ी को मौके पर छोड़कर ब्यास नदी की तरफ भाग गए।

इंस्पेक्टर ललित महंत ने अपनी टीम के साथ रात भर इन लोगों की तलाश जारी रखी और सुबह के समय दोनों को नदी किनारे से हिरासत में ले लिया। इसके बाद इन्हें गाड़ी के पास लाया गया और उसकी तलाशी ली गई। कार से पुलिस को 65 किलो 720 ग्राम अफीम डोडा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में (50) भोला सिंह और (35) जसविंदर सिंह शामिल हैं। यह दोनों ही पंजाब के लुधिायाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

वहीं, दूसरे मामले में औट थाना के एएसआई आल्मगिरी अपनी टीम के साथ बनाला के पास नाके पर मौजूद थे। नाके पर इन्होंने कार (UP14B-6443) को चैकिंग के लिए रोका तो उसमें से 98 किलो नागछतरी बरामद की गई। इस मामले में (41) श्याम बहादुर को फॉरेस्ट एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले का रहने वाल बताया जा रहा है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।

Filed Under: क्राइम, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Primary Sidebar

National

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

अयोध्या, 28 फरवरी : अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए 44-दिवसीय धन जुटाने का अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। इस पहल से जुड़े ट्रस्ट ने कहा कि उन्होंने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह कर लिया है। 15 जनवरी को क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत से पहले, ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के […]

'सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत'

‘सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत’

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 28 फरवरी : पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अमेजोनिया -1 का सफल प्रक्षेपण भारत और ब्राजील के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पहला कदम है। ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और संचार मंत्री मार्कोस पोंटेस ने रविवार को यह बात कही। भारत ने रविवार की सुबह अपने रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 51 […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • हमीरपुर : लोगों को खूब भा रहे हैं शूनणा के फूल, जानिए इससे जुडी खास बातें… 
  • #Himachal : बंदर के हमले के बाद ट्रक की चपेट में आया 15 साल का बालक, PGI रैफर 
  • पांवटा साहिब : डयूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मी को थप्पड़ मारने के मामले में दो निहंग गिरफ्तार
  • राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट
  • ‘सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत’

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021