• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / हिमाचल की जेल में महिला कैदी हुई गर्भवती, हैरतअंगेज मामले में गर्भपात भी हुआ…

हिमाचल की जेल में महिला कैदी हुई गर्भवती, हैरतअंगेज मामले में गर्भपात भी हुआ…

February 16, 2021 by MBM News Network

ऊना, 16 फरवरी : पिछले करीब दो वर्ष से एक मामले में विचाराधीन महिला कैदी के गर्भवती होने के बाद गर्भपात करवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले को लेकर सब जेल अधिकारियों ने जांच के लिए पुलिस को शिकायत सौंप दी है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुसिल ये भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर जेल में होने के बावजूद महिला के किस पुरूष के साथ संबंध बने और ये जबरन था या फिर आपसी सहमति।

हिमाचल की जेल में महिला कैदी हुई गर्भवती, हैरतअंगेज मामले में गर्भपात भी हुआ...
                            Demo Pic

इस प्रकार कई अन्य सवालों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मामला का खुलासा तब हुआ, जब महिला की तबीयत बिगड़ी और मेडिकल जांच हुई। मेडिकल जांच में महिला के गर्भवती होने का पता चला, जिसके बाद गर्भपात करवाया गया। बता दें कि महिला कैदी वर्ष 2019 से न्यायिक रिमांड पर चल रही है। न्यायिक हिरासत के दौरान महिला गर्भवती हो गई थी जिसे जेल प्रशासन द्वारा अपने तौर पर दवा दी गई।

तबीयत ज्यादा खराब होने पर करीब तीन सप्ताह पहले महिला को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां उपचार करवाया। अब सवाल ये है कि जेल में उसके संबंध कैसे और किससे बने और इस मामले में किसकी लापरवाही रही, इसकी जांच करने में पुलिस जुटी हुई है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले को लेकर शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।

उधर जेल अधीक्षक ओम प्रकाश ठाकुर ने एमबीएम न्यूज से बातचीत में कहा कि मामला पुलिस को भेजा गया है। पुलिस की जांच के बाद ही कोई टिप्पणी की जा सकती है।

Filed Under: ऊना, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Primary Sidebar

Recent Posts

  • ITI जोगिन्दर नगर में वर्धमान टेक्सटाइल 9 मार्च को लेंगी कैंपस इंटरव्यू 
  • इस साल हिमाचल में अंडर-11 बैडमिंटन चैंपियनशिप होगी शुरू
  • सिविल अस्पताल लड़भडोल में डॉक्टरों का कहना है, रात्रि में नहीं देंगे सेवाएं
  • नाहन : खूब खिलौने उसके पास हैं, बिटिया रानी बड़ी उदास है…
  • हिमाचल की बेटियों के जज़्बे को सलाम, आंखों में ज्योति नहीं…पर ऊंचाइयां छूने की चाहत 

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021