• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल में बेशकीमती यूरेनियम भंडार होने के संकेत, है न्यूक्लियर पावर प्लांट का ईंधन…

हिमाचल में बेशकीमती यूरेनियम भंडार होने के संकेत, है न्यूक्लियर पावर प्लांट का ईंधन…

February 16, 2021 by MBM News Network

शिमला, 16 फरवरी : हिमाचल प्रदेश में यूरेनियम के भंडार होने के संकेत मिले हैं। हालांकि ये भंडार छोटे हैं, मगर इनका इस्तेमाल देश हित में किए जाने की संभावना है। इन भंडारों के मंडी व शिमला जिला में होने की खबर है। अंग्रेजी दैनिक द ट्रिब्यून ने देश के परमाणु ऊर्जा विभाग के हवाले से खबर प्रकाशित की है। इसके मुताबिक शिमला जनपद में 200 टन ट्राई यूरेनियम ऑक्टोसाइड का भंडार मौजूद है। इससे 170 टन यूरेनियम का उत्पादन हो सकता है। इसके अलावा मंडी में 220 टन ट्राई यूरेनियम ऑक्टोसाइड का भंडार है। इससे देश को 186 टन यूरेनियम मिल सकता है। 

हिमाचल में बेशकीमती यूरेनियम भंडार होने के संकेत, है न्यूक्लियर पावर प्लांट का ईंधन...
Demo Pic

        इसके अलावा राज्य में सबसे अधिक यूरेनियम का भंडार ऊना में होने की बात भी कही गई है। देश के 11 राज्यों में यूरेनियम मौजूद है। इसमें हिमाचल का स्थान 10वां है। आंध्र प्रदेश, झारखंड व मेघालय यूरेनियम के भंडार होने के मामले में सर्वश्रेष्ठ तीन राज्यों की फेहरिस्त में हैं। गौरतलब है कि हमीरपुर में भी खुदाई के दौरान यूरेनियम के भंडार होने के संकेत मिले थे। यूरेनियम काॅर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड 2031-32 तक देश को यूरेनियम के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में जुटा है। प्रदेश का उद्योग महकमा कह चुका है कि 11 स्थानों पर यूरेनियम हो सकता है।

       जनवरी माह में भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान मंडी के विशेषज्ञों ने भी अंडर ग्राऊंड वाटर सैंपलिंग के आधार पर इस बात का खुलासा किया था कि भूमिगत पानी में सामान्य से 4 गुणा अधिक यूरेनियम पाया गया है। दूसरे चरण में सैंपल को आगामी परीक्षण के लिए परमाणु विज्ञान अनुसंधान बोर्ड को भेजने का फैसला लिया गया था।

ये है यूरेनियम की खासियत….
यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु संयंत्रों में किया जा सकता है। ये रेडियो एक्टिव रसायन धातु है। मिसाइल को ब्लास्ट करने में भी इसका इस्तेमाल होता है। इसका इस्तेमाल न्यूक्लियर पावर प्लांटस में भी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक एक किलो यूरेनियम से 22 टैरो जाॅल्स ऊर्जा का उत्पादन हो सकता है। वहीं अगर कोयले से इतनी ऊर्जा का उत्पादन करना हो तो कोयले का भंडार 1500 टन होना चाहिए। ये धातु सिल्वर ग्रे रंग का होता है। प्राकृतिक तौर पर यूरेनियम 238 व यूरेनियम 235 व यूरेनियम 234 मिलता है।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Primary Sidebar

Recent Posts

  • बैडमिंटन ट्रायल 6 मार्च को शिमला में…
  • सोनू सूद ने लॉन्च किया ब्लड बैंक एप
  • सोलन : अर्की से बिलासपुर बस सेवा शुरू करने की उठी मांग 
  • हैरिटेज धरोहर पक्का तालाब के किनारे रहा करता था रंगड लुटेरा, ये थी वजह….
  • बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अनुराग कश्यप, तापसी, विकास बहल के ठिकानों पर आयकर के छापे 

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021