लड़भडोल/लक्की शर्मा : लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के भ्रां गांव के 65 से 70 वर्षीय उम्र के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति की बिनवा खड्ड में फिसलने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ऊटपुर पंचायत के प्रधान संजय चौहान ने पुलिस को सूचित किया जिसके तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर रवाना हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीरी सिंह जिनकी आयु करीब 65 से 70 वर्ष के बीच बताई जा रही है, हर रोज बिनवा खड्ड में मछली पकड़ने के लिए जाता था। मछली बेच कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था, इस मामले की पुष्टि डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने की हैं।