मंडी, 15 फरवरी : सविता महतो व श्रुति रावत पांच हजार किलोमीटर की साइकल यात्रा पर बाघा बार्डर से निकली हैं। रविवार रात को वह मंडी पहुंची व सोमवार को अगली यात्रा पर रवाना हुई। विशेष भेंट में उन्होंने बताया कि यह यात्रा ट्रांस हिमालय साइकलिंग एक्सपडिशन के तहत की जा रही है, जो 5000 किलोमीटर लंबी है। यात्रा देश के आठ प्रांतों से होकर नेपाल होते हुए अरूणाचल के पूर्व चाइना बार्डर टीजू में पूरी होगी।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उदेश्य, अखंड हिमालय, स्वच्छ हिमालय, कर्तव्य गंगा व महिला सुरक्षा से संबंधित संदेशों के साथ चल रही है। बाघा बार्डर से पंजाब होते हुए जम्मू- कश्मीर होकर उन्होंने हिमाचल में प्रवेश किया। अब उतराखंड, नेपाल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम होकर यह यात्रा पूरी होगी। सबिता महतो बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही है, जबकि श्रुति रावत उतराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। सविता महतो ने बताया कि वह इससे पहले सोलो साइकलिंग एक्सपडिशन में भाग ले चुकी है जिसके लिए उसका नाम गिन्नीज बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हैं।
श्रुति रावत उतराखंड राज्य का नार्थ जोन तक महिला क्रिकेट में प्रतिनिधित्व कर चुकी है। गौरतलब है कि यह पहली बार होगा कि ट्रांस हिमालय रूट में युवतियां साइकलिंग कर रही हैं, जो पहाड़ के महिला सशक्तिकरण व पहाड़ की शक्ति का एक बहुत बड़ा उदाहरण है।