• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / जानिए, क्यों नाहन आए थे वायसराॅय ऑफ इंडिया लार्ड लिटन, बनवाया गया था मैमोरियल

जानिए, क्यों नाहन आए थे वायसराॅय ऑफ इंडिया लार्ड लिटन, बनवाया गया था मैमोरियल

February 16, 2021 by MBM News Network

नाहन, 16 फरवरी : शहर के चौगान मैदान के समीप लिटन मैमोरियल की पहचान दूर-दूर तक है। ये एक  लैंड मार्क होने के साथ-साथ शहर की अनूठी धरोहर भी है। इसके निर्माण के पीछे एक रोचक तथ्य है। दरअसल, 1877 में क्वीन विक्टोरिया ने सिरमौर रियासत के शासक को केसर-ए-हिन्द की उपाधि से नवाजा था। इसी के चलते वायसराॅय ऑफ इंडिया लार्ड लिटन ने शासक को दिल्ली दरबार आने का निमंत्रण दिया था। तत्कालीन शासक शमशेर प्रकाश अपने प्रिय हाथी बृजराज के अलावा 20 अन्य हाथियों के साथ दिल्ली दरबार पहुंचे थे। जानिए, क्यों नाहन आए थे वायसराॅय ऑफ इंडिया लार्ड लिटन, बनवाया गया था मैमोरियल

      शासक को क्वीन विक्टोरिया की स्तुति पर केसीएसआई (केसर-ए-हिन्द) उपाधि से अलंकृत किया गया। समारोह से लौटते वक्त महाराज शमशेर प्रकाश ने लार्ड लिटन को नाहन आने का न्यौता दिया। इस न्यौते को स्वीकार करते हुए लार्ड लिटन नाहन आए। उनके स्वागत के लिए शासक द्वारा 1878 में लिटन मैमोरियल का निर्माण करवाया गया। वो देहरादून से होते हुए नाहन पहुंचे थे। इतिहास के मुताबिक वायसराॅय ऑफ इंडिया ने वापस जाते वक्त क्यार दून के जंगल में एक टाइगर को भी मारा था। ऐतिहासिक शहर जहां 400 साल पूरे कर रहा है, वहीं इस मैमोरियल की उम्र 142 बरस की हो चुकी है। हालांकि इस मैमोरियल को अधिकांश लोग देहली गेट भी पुकारते हैं, मगर इसको लेकर सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है कि ऐसा क्यों हुआ।

       कमाल की बात ये भी है कि 142 साल की उम्र हो जाने के बावजूद मैमोरियल शानदार तरीके से खड़ा है। इसकी टाॅप छत तक पहुंचने के लिए गोल सीढ़ियां उस जमाने की सिविल इंजीनियरिंग की बेजोड़ मिसाल भी हैं। हालांकि इस मैमोरियल में आम लोगों के दाखिल होने पर प्रतिबंध है, लेकिन जो लोग चढ़ते हैं, वो पाते हैं कि गोल सीढ़ियों को इतने बेहतरीन तरीके से बनाया गया है कि सिर कम जगह होने के बावजूद भी छत से नहीं टकराता है। मैमोरियल की अंतिम छत तक चढ़ने के लिए एक जगह लकड़ी की सीढ़ी है।

Filed Under: मुख्य समाचार, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Lytton Memorial, Sirmour news



Primary Sidebar

National

कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया गया तो संसद का करेंगे घेराव : टिकैत

कृषि कानूनों को निरस्त नहीं किया गया तो संसद का करेंगे घेराव : टिकैत

नई दिल्ली, 25 फरवरी : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि अगर तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो किसान संसद का घेराव करेंगे। टिकैत ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अगर कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता है तो फिर संसद के पास विरोध […]

सोशल मीडिया प्लेटफार्म नहीं कर सकेंगे मनमानी, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

सोशल मीडिया प्लेटफार्म नहीं कर सकेंगे मनमानी, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

नई दिल्ली, 25 फरवरी : केंद्र सरकार ने फेसबुक, ट्विटर जैसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के यूजर्स की शिकायतों के मद्देनजर नई गाइडलाइंस जारी की है। सरकार ने आईटी रूल्स, 2021 को अधिसूचित किया है। अब सोशल मीडिया प्लेटफार्म को यूजर्स की शिकायतों की सुनवाई के लिए ग्रीवांस रीड्रेसेल मैकेनिज्म बनाना होगा।         […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • मैं चार्जशीट एक्सपर्ट…सरकार कार्रवाई करे, हम तैयार : जीएस बाली  
  • रामपुर के ननखड़ी में भीषण अग्निकांड, 12 परिवार बेघर…मंदिर भी क्षतिग्रस्त,
  • कुल्लू : बेघर हुए 3 परिवार, 8 कमरों का अढाई मंजिला मकान जलकर राख
  • नालागढ़ हत्याकांड : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा था मौत के घाट, 3 गिरफ्तार 
  • बिलासपुर में एक किलों 790 ग्राम चरस सहित 4 गिरफ्तार, सोनीपत ले जा रहे थे खेप 

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021