• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सोलन / हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने निहारा बड़ोग रेलवे स्टेशन

हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने निहारा बड़ोग रेलवे स्टेशन

February 13, 2021 by अमरप्रीत सिंह

सोलन, 13 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज परिवार सहित शिमला-कालका तक रेलकार के सफर का आनंद लिया। उन्होंने इस दौरान बड़ोग रेलवे स्टेशन का दौरा भी किया और इस ऐतिहासिक स्टेशन के बारे में जानकारी हासिल की।हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने निहारा बड़ोग रेलवे स्टेशन

राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर वसंथा बंडारू दिन में करीब 1 बजे बड़ोग रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट धर्मदत्त उपाध्याय ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें स्टेशन का दौरा करवाया। स्टेशन भवन, सुरंग और कार्यालय भवन का दौरा किया। यह कार्यालय भवन वर्ष 1902 का बना है। श्री उपाध्याय ने राज्यपाल को कर्नल बड़ोग और अंग्रेज अधिकारी हरिंगटन से जुड़ी बड़ोग के इतिहास से संबंधित जानकारी दी। राज्यपाल ने नेल्स टोकन इंस्ट्रूमेंट को भी देखा, जिस की मदद से रेल चलाई जाती है।

राज्यपाल ने इस मौके पर कहा कि जब वह केंद्रीय रेल राज्य मंत्री थे, उन्होंने धरोहर रेल मार्गों के संवर्धन की दिशा में कार्य किया। उन्होंने कहा कि शिमला- कालका रेलमार्ग अंतर्राष्ट्रीय धरोहर है और यह सही अर्थों में आकर्षण का केंद्र है। बड़ोग रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था और रख-रखाव पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस स्टेशन को और विकसित किया जाना चाहिए तथा अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिएं ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां आ सकें। इससे राज्य में पर्यटन उद्योग को और बढ़ावा मिलेगा।

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news



Primary Sidebar

Recent Posts

  • शिमला में कांग्रेस नेत्री की कार में तोड़ फोड़, F.I.R
  • झारखंड : नक्सलियों के ID ब्लास्ट में 3 जवान शहीद
  • शिमला में चरस व हेरोइन के साथ दो कार चालक गिरफ्तार
  • चौपाल : युवती को शादी के लिए किया प्रपोज, इंकार पर चाकू से हमले के बाद खुद किया सुसाइड
  • हिमाचल : फर्जी दस्तावेजों से लिया 95.61 लाख रुपए का लोन, चार लोगों पर F.I.R

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021