• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / 14 फरवरी को मंडी जिला में 5 वर्ष तक के 75941 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो दवा

14 फरवरी को मंडी जिला में 5 वर्ष तक के 75941 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो दवा

February 13, 2021 by MBM News Network

मंडी, 13 फरवरी : 14 फरवरी 2021 रविवार को हिमाचल प्रदेश में 26वां पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके चलते जिला में भी 14 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डाक्टर देवेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में 14 फरवरी रविवार के दिन कुल 75941 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। जिसमें 75248 बच्चे नार्मल जोन से, जबकि 693 बच्चे स्लम और हाई रिस्क एरिया के चिन्हित किए गए हैं।  14 फरवरी को मंडी जिला में 5 वर्ष तक के 75941 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो दवा

       मंडी जिला में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए 1104 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जिनमें स्वास्थ्य विभाग के 4384 टीम मेंबर बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाएंगे। सीएमओ जोनल अस्पताल मंडी डा देवेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियो अभियान 1995 से चला हुआ है, जिसका इस बार 26वां वर्ष है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है की है कि वे अपने बच्चों को 14 फरवरी को अवश्य पल्स पोलियो की दवा पिलाएं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश छूट जाएंगे। उनके लिए विभाग द्वारा 15 और 16 फरवरी को डोर-टू-डोर कैंपेन चलाया जाएगा।

       उन्होंने बताया कि जिला में 11 पल्स पोलियो मोबाइल टीमें गठित की गई हैं. इसके साथ ही ट्रांजिट कैंप भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रैवल करने वाले माता-पिता के लिए बस स्टैंड में भी पल्स पोलियो की सुविधा मिलेगी। पल्स पोलियो अभियान सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा।

 

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Mandi news



Primary Sidebar

Recent Posts

  • इस साल हिमाचल में अंडर-11 बैडमिंटन चैंपियनशिप होगी शुरू
  • सिविल अस्पताल लड़भडोल में डॉक्टरों का कहना है, रात्रि में नहीं देंगे सेवाएं
  • नाहन : खूब खिलौने उसके पास हैं, बिटिया रानी बड़ी उदास है…
  • हिमाचल की बेटियों के जज़्बे को सलाम, आंखों में ज्योति नहीं…पर ऊंचाइयां छूने की चाहत 
  • IPL-14 का 9 अप्रैल से 6 शहरों में होगा आयोजन, अहमदाबाद में फाइनल

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021