मंडी, 13 फरवरी : 14 फरवरी 2021 रविवार को हिमाचल प्रदेश में 26वां पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके चलते जिला में भी 14 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डाक्टर देवेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में 14 फरवरी रविवार के दिन कुल 75941 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। जिसमें 75248 बच्चे नार्मल जोन से, जबकि 693 बच्चे स्लम और हाई रिस्क एरिया के चिन्हित किए गए हैं।
मंडी जिला में पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए 1104 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जिनमें स्वास्थ्य विभाग के 4384 टीम मेंबर बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाएंगे। सीएमओ जोनल अस्पताल मंडी डा देवेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियो अभियान 1995 से चला हुआ है, जिसका इस बार 26वां वर्ष है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है की है कि वे अपने बच्चों को 14 फरवरी को अवश्य पल्स पोलियो की दवा पिलाएं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश छूट जाएंगे। उनके लिए विभाग द्वारा 15 और 16 फरवरी को डोर-टू-डोर कैंपेन चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला में 11 पल्स पोलियो मोबाइल टीमें गठित की गई हैं. इसके साथ ही ट्रांजिट कैंप भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रैवल करने वाले माता-पिता के लिए बस स्टैंड में भी पल्स पोलियो की सुविधा मिलेगी। पल्स पोलियो अभियान सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा।