• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / भूकंप के झटकों से सहमा हिमाचल, 6.1 रही तीव्रता 

भूकंप के झटकों से सहमा हिमाचल, 6.1 रही तीव्रता 

February 12, 2021 by MBM News Network

शिमला, 12 फरवरी : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से लेकर पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। शिमला में रात 10:34 बजे कुछ सेकंड के लिए जमीन हिली, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों से भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।  झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। हालांकि भूकम्प से शिमला व आसपास के इलाकों में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। जानकारी अनुसार उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके लगे। भूकंप के झटकों से सहमा हिमाचल, 6.1 रही तीव्रता 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार भूकम्प की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई और इसका केंद्र पंजाब के अमृतसर में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे रहा। मनमोहन सिंह ने कहा कि   हरियाणा के कुरुक्षेत्र में उन्होंने खुद भूकम्प के झटके महसूस किए।
इस बीच भूकम्प की तीव्रता अधिक होना चिंता की बात है। उत्तर भारत में कई सालों बाद इतनी तीव्रता का भूकम्प आया है।  गौर हो कि हिमाचल प्रदेश को भूकम्प की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन 4 व 5 में शामिल किया गया है। यहां कई वर्षों से भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। सन 1905 में कांगड़ा व चम्बा जिलों में आये विनाशकारी भूकंप से 10 हज़ार से अधिक लोग मारे गए थे।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi



Primary Sidebar

Recent Posts

  • नाहन में नाइट ड्यूटी पर उतरी हिमाचल पुलिस के शौर्य की वीरांगनाएं 
  • कोरोना से 79 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत
  • राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार से सामान्य समय पर होगी शुरू
  • महिला दिवस पर 80 वर्षीय दादी मोहिंदर सम्मानित, DCW अध्यक्षा ने एक्ट्रेस कंगना को दी चुनौती
  • चंबा : बस में सफर कर रहे व्यक्ति से 4 किलो चरस बरामद

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021