• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / सुंदरनगर : रेस्टोरेंट का सफाई कर्मचारी 5 लाख की नकदी लेकर की फरार, CCTV फुटेज से खुलासा 

सुंदरनगर : रेस्टोरेंट का सफाई कर्मचारी 5 लाख की नकदी लेकर की फरार, CCTV फुटेज से खुलासा 

February 11, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 11 फ़रवरी : उपमंडल के हराबाग क्षेत्र के एक नामी रेस्टोरेंट का सफाई कर्मचारी रेस्टोरेंट में रखी 5 लाख की राशि के साथ फरार हो गया। कर्मचारी ने काउंटर का शीशा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। रेस्टोरेंट की सीसीटीवी फुटेज में इसका खुलासा हुआ है। सुंदरनगर : रेस्टोरेंट का सफाई कर्मचारी 5 लाख की नकदी लेकर की फरार, CCTV फुटेज से खुलासा 

प्रबंधन द्वारा आरोपी को करीब 20 दिन पहले ही काम पर रखा था। लेकिन हैरत की बात यह रही कि प्रबंधन द्वारा उसे काम पर रखने से पहले न तो उस बारे कोई जांच की गई और न ही पुलिस को उसे काम पर रखने संबंधी जानकारी पुलिस को दी गई।

आरोपी की पहचान हीरा लाल निवासी गौंडा उत्तरप्रदेश के रुप में हुई है। पुलिस ने रेस्टोरेंट मेनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज की जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रेस्टोरेंट के मेनेजर यादविंदर कुमार ने बताया कि बीति रात करीब एक बजे वह रेस्टोरेंट बंद करके अपने कमरे के लिए निकला था। रेस्टोरेंट के ठीक सामने ही उसका कमरा है। सुबह करीब साढ़े 5 बजे जब उन्होंने रेस्टोरेंट खोला तो रसोईघर का सामने वाला शीशा टूटा हुआ था। जब उन्होंने कैश काउंटर को चैक किया तो वहां पर रखी करीब 5 लाख रुपये की राशि गायब थी। यादविंदर ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट के साथ 4 वॉल्वो बसें है। बसों के डीजल व अन्य खर्चों को दिल्ली भेजने के लिए यह राशि रखी गई थी, जो सुबह भेजनी थी।

घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना प्रभारी कमलकांत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी। रेस्टोरेंट की सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की पुष्टी करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरुबचन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी गई है। चोरी का आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

वही अब देखना होगा पुलिस चोरी के आरोपी को कब तक गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करती है।

 

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi



Primary Sidebar

Recent Posts

  •  बडू साहिब में छात्राओं के संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी, 7 नए मामले 
  • पंजाब के शहरों में लगा नाईट कर्फ्यू
  • बिलासपुर में दो युवक 13.53 ग्राम चिट्टे सहित काबू 
  • ऊना : दो दिनों से 34 वर्षीय व्यक्ति लापता, ढूंढने में करे मदद
  • नाहन मेडिकल काॅलेज में 204-208 के बीच धक्के खाती रही अपंग युवती, नहीं बना विकलांगता….

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021