• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / युवा / हिमाचल के 46 युवा वैज्ञानिक अलंकृत, कार्यक्रम में ये बोले हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर…

हिमाचल के 46 युवा वैज्ञानिक अलंकृत, कार्यक्रम में ये बोले हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर…

February 11, 2021 by MBM News Network

शिमला, 11 फरवरी : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद् द्वारा आयोजित युवा विज्ञान पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने वर्ष 2018 में विद्यार्थियों को विज्ञान विषय को अपना कर उन्हें अनुसंधान के लिए प्रेरित करने के लिए युवा विज्ञान पुरस्कार योजना की शुरूआत की थी।

हिमाचल के 46 युवा वैज्ञानिक अलंकृत, कार्यक्रम में ये बोले हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर...
पुरस्कृत छात्र सीएम जयराम ठाकुर के साथ
     मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2018 में 47 विद्यार्थियों, वर्ष 2019 में 30 विद्यार्थियों और आज के इस कार्यक्रम में इस वर्ष 46 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध होगा।
     जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और आवश्यकता केवल इस बात की है कि विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का दूसरा सबसे अधिक साक्षर राज्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने विद्यार्थियों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि छात्रों को वर्चुअल माध्यम से पढ़ाया जाए और इसका सफलतापूर्वक कार्यान्वित भी किया गया। उन्होंने कहा कि कक्षा की पढ़ाई का कोई अन्य विकल्प नहीं है और विद्यार्थियों ने उन्हें लाॅकडाउन के दौरान और इसके बाद कक्षाएं शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अब संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आने के कारण प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया है।
       जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद् ने विज्ञान को बढ़ावा देने व लोकप्रिय बनाने के लिए वर्ष भर बाल विज्ञान सम्मलेन, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, राष्ट्रीय गणित दिवस, ग्रहण अवलोकन जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों और गणितज्ञ पर विशेष प्रभाव पड़ा और उन्होंने इन कार्यक्रमों में विशेष रूचि दिखाई।
      मुख्यमंत्री ने सभी पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि उत्कृष्ट विद्यार्थी नए ज्ञान की खोज करेंगे और भविष्य में वैज्ञानिक बनकर उभरेंगे और शीर्ष स्थान हासिल कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
        मुख्य सचिव अनिल खाची, हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद् के सदस्य सचिव सुदेश कुमार मोखटा, निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ. अमरजीत शर्मा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा शुभ करण सिंह, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन और अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Filed Under: युवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal news, Shimla News



Primary Sidebar

Recent Posts

  • हरिपुरधार : फल-सब्जियों के दाम छू रहे आसमान, बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी रसोई पर भारी 
  • हिमाचल में “पेंशन व्रत”, सिरमौर ने किया समर्थन का ऐलान
  • कार-बाइक की भिड़ंत में बाप व 3 वर्षीय बेटी घायल…
  • कुंभ मेले में बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री, जारी होगा ई-पास
  • दिल्ली के अधिवक्ता 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021