पंडित ने प्रदेश के बेरोजगारों से आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का आहवान किया है। पंडित के अनुसार भाजपा और कांग्रेस दोनों मौसेरी बहने है। कांग्रेस सांपनाथ तो भाजपा नागनाथ क्योंकि दोनों ही पार्टियों ने बेरोजगारों के नाम पर सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकी है। पर आम आदमी पार्टी ने अब हिमाचल कि राजनीति में सक्रिय एंट्री करते हुए राजधानी शिमला में प्रदेश कार्यालय खोलने के बाद सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। जब से आम आदमी पार्टी का प्रदेश कार्यालय राजधानी शिमला में खुला है तब से हर रोज हज़ारों लोग आम आदमी पार्टी के साथ अपनी आस्था रख कर जुड़ रहे है, जिस से दिन प्रतिदिन आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है जो कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए खतरे कि घंटी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों पर झूठे घोषणा पत्र जारी, मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप जड़ा है।
