• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / हिमाचल में कब्र से निकाला गया नवजात का शव, महिला का पति पर गर्भपात करवाने का आरोप  

हिमाचल में कब्र से निकाला गया नवजात का शव, महिला का पति पर गर्भपात करवाने का आरोप  

February 11, 2021 by MBM News Network

चंबा, 11 फरवरी : उपमंडल चुराह के तहत एक पंचायत में महिला ने अपने पति के खिलाफ शादी से पहले गर्भपात करवाने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर फॉरेंसिक टीम धर्मशाला, डीएसपी सलूणी शेर सिंह की अगुवाई में डेढ़ माह पहले दफनाए गए बच्चे के शव (भ्रूण) को कब्र से निकाला गया।

नवजात बच्चे के शव का डीएनए चेक करने के लिए उसका पोस्ट मार्टम किया गया है। बच्चे के डीएनए को महिला के पति के डीएनए से मैच करके इस बात का पता लगाया जाएगा कि बच्चा महिला के पति का है या किसी ओर का है।हिमाचल में कब्र से निकाला गया नवजात का शव, महिला का पति पर गर्भपात करवाने का आरोप  

महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि उसने शादी से पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। जिससे वह गर्भवती हो गई। शादी करने से पहले उसके पति ने उसे गर्भपात करने का कहा। गर्भपात के बाद नवजात को दफना दिया। शादी के बाद जब उसका पति उसे प्र‌ताड़ित करने लगा तो उसने तंग आकर अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम को बुलाकर प्रशासन की मौजूदगी में कब्र में दफनाए गए बच्चे को निकाला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 498A  के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी सलूणी शेर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Filed Under: क्राइम, चंबा, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, Himachal News In Hindi



Primary Sidebar

Recent Posts

  • सेना भर्ती के लिए साथ लाना होगा कोविड-19 के लक्षण न होने का प्रमाण पत्र
  • हिमाचल के बॉक्सिंग स्टार आशीष चौधरी ने रोमानिया के खिलाडी को 3-2 से हरा फाइनल में बनाई जगह
  • #Mandi : एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा हैलिपोर्ट, हवाई अड्डे की DPR बनाने के निर्देश…
  • हरिपुरधार कॉलेज में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने की जगी आस
  • तहसीलदार सहित पांच के खिलाफ विजिलेंस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021