हरिपुरधार, सुरेंद्र शर्मा
पीटीएफ सिरमौर के महासचिव देवेंद्र शर्मा का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से शिक्षा जगत में सन्नाटा पसर गया है। 50 वर्षीय देवेंद्र अपने पीछे 11 वर्ष का एक बेटा व 17 वर्ष की बेटी छोड़ गए हैं। मंगलवार रात देवेंद्र शर्मा को अचानक सीने में दर्द उठा। जिसके बाद परिजन उन्हे तुरंत सोलन ले गए। बीपी लौ होने के कारण सोलन से उन्हे पीजीआई चड़ीगढ रैफर कर दिया गया। बुधवार दोपहर करीब एक बजे उन्होंने पीजीआई में दम तोड़ दिया।
दोपहर बाद जब उनकी मौत की सूचना मिली तो सिरमौर ही नहीं, प्रदेश के शिक्षक स्तब्ध रह गए। शर्मा पंजाब के मलेर कोटला के रहने वाले थे। वह शिक्षा खंड नारग के कांगर बलौना स्कूल में मुख्य शिक्षक के पद पर तैनात थे। उनका अंतिम सस्कार उनके पेतृक गांव मलेर कोटला में वीरवार को होगा। बता दें कि उनकी पत्नी का निधन 2016 में गया था।
पीटएफ के जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने शर्मा के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि दिवगंत देवेंद्र एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी थे। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सराहनीय कार्य कर अन्य शिक्षकों के लिए अनोखी मिसाल कायम की है। ठाकुर ने बताया कि उन्होंने एक कर्मठ अध्यापक ही नहीं, एक सच्चा दोस्त खोया है। पीटीएफ के पूर्व प्रदेश महासचिव संजय, प्रदेश अध्यक्ष हेमराज ठाकुर, महासचिव अशोक शर्मा के अलावा समस्त प्रदेश व जिला कार्यकारिणी ने भी उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।