• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल में शीतलहर का असर कम, 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान 

हिमाचल में शीतलहर का असर कम, 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान 

February 9, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 9 फरवरी : हिमाचल प्रदेश में चार दिन पहले हुए भारी हिमपात के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। राज्य में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और सर्दी का असर कम होने के साथ साथ दोपहरी में तेज धूप सताने लगी है। मंगलवार को पिछले कई दिनों से ज्यादा तापमान रहा और दोपहर में लोगों को गर्मी का अहसास ज्यादा रहा। मैदानी इलाकों में तो दिन का पारा 27 डिग्री पहुंच गया। इसके अलावा रात के पारे में भी उछाल दर्ज किया जा रहा है। पहाड़ों की रानी शिमला की रातें तो मैदानी इलाकों से भी गर्म हो गई हैं। बर्फबारी के बाद से शिमला में मौसम सुहावना बना हुआ है और हर दिन पारे में उछाल दर्ज की जा रही है। चार दिन पहले हुए रिकार्ड दो फुट हिमपात की वजह से शिमला का पारा माइनस में पहुँच गया था। लेकिन रविवार की रात न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि शनिवार की रात शिमला में पारा 6.9 डिग्री सेल्सियस था।हिमाचल में शीतलहर का असर कम, 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान 

दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में रात के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। रविवार रात्रि हमीरपुर और ऊना में न्यूनतम तापमान 5.3, बिलासपुर में 5.5, सुंदरनगर में 4.4 कांगड़ा में 7, धर्मशाला में 6.6, मंडी में 4, नाहन में 9.1, पांवटा साहिब में 8 और जुब्बड़हट्टी में 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

जनजातीय क्षेत्र व लाहौल-स्पीति का मुख्यालय केलंग राज्य में सबसे ठंडा स्थल रहा, जहां न्यूनतम पारा -4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। इसके अलावा कल्पा में -0.8, मनाली में 3.4, सियोबाग में 3.5, नारकंडा में 5.3 और चायल में 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर, दिन के तापमान की बात करें, तो शिमला में अधिकतम तापमन 20 डिग्री, सुंदरनगर में 24.8 डिग्री, भुंतर में 25.2 डिग्री, कल्पा में 10, धर्मशाला में 16.2, ऊना में 27, नाहन में 21.4, सोलन में 25, कांगड़ा में 24.1, बिलासपुर में 25.5, हमीरपुर में 25.3, चंबा में 23.7 और डल्हौजी में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ौतरी हुई है। उन्होंने कहा कि शिमला व डल्हौजी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी 15 फरवरी तक राज्य में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उछाल आने की संभावना है।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • टीशर्ट करेगा महिलाओं से छेड़खानी होने पर अलर्ट (महिला दिवस विशेष)
  • 23 साल से बेटे की झलक पाने की अंतहीन लड़ाई लड़ रही बुजुर्ग मां, पाक से कर रही रिहाई की मांग    
  • हिमाचल ने पेश किया 50192 करोड़ का बजट, कोई नया टैक्स नहीं…एक क्लिक पर पढ़े जुड़ी खास बातें 
  • रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 7 मार्च से फिर पटरी पर दौड़ेगी हिमाचल एक्सप्रेस
  • सेना भर्ती के लिए साथ लाना होगा कोविड-19 के लक्षण न होने का प्रमाण पत्र

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021