रामपुर/मीनाक्षी भारद्वाज
कोविड-19 के चलते 10 महीने बाद आज पीजी कॉलेज रामपुर खुलने से कॉलेज में फिर से रौनक लौटने लगी है। इस वर्ष इस कॉलेज में लगभग 5000 छात्रों की एडमिशन हुई हैl कॉलेज के प्रिंसिपल केसी कश्यप ने बताया की सोमवार को लगभग 50% विद्यार्थी कॉलेज आए हैं। कश्यप ने बताया कि कॉलेज में सरकार द्वारा जारी एसओपी का पूरा पालन किया जाएगा। कोई भी छात्र -छात्राएं बिना मास्क पहने कॉलेज में प्रवेश नहीं कि कर पाएंगे। कर्मचारियों व शिक्षकों पर भी यह नियम लागू होंगे।
कॉलेज की कैंटीन में खाने पीने की चीजों की व्यवस्था पर भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज परिसर में सेनेटाइजर की व्यवस्था भी की जाएगी। क्लासों के अतिरिक्त मुख्य स्थानों पर भी सेंनेटाइजर उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्र छात्रों की संख्या अधिक देखते हुए उनके बैठने की व्यवस्था पर वे कॉलेज के प्राध्यापकों के साथ बैठक कर व्यवस्था करेंगे की शारीरिक दूरी बनी रहें। जिसमें उनके बैठने की व्यवस्था के बारे में प्लान बनाया जाएगा। कॉलेज के हॉस्टल खोलने के बारे कश्यप ने बताया कि शीघ्र हॉस्टल शुरू कर दिए जाएंगे जिसके लिए प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है और आशा की जा रही है कि जल्दी ही कॉलेज के हॉस्टल को भी शुरू कर दिया जाएगा।
उधर कॉलेज खुलने से ब्यूटी पार्लर व्यवसायी भी खुश नजर आ रहें ही की उनका भी काम बढ़ेगा। लोकडाउन के दौरान जहां ब्यूटी पार्लर से जुड़े कार्य वालों को भी भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था बाद में ज़ब कारोबार धीरे-धीरे चलने लगा पर कॉलेज बंद होने के कारण ब्यूटी पार्लर के काम पर भी बुरा असर देखने को मिला। गौर हो की की ब्यूटी पार्लर में जाने वाले अधिकतर कॉलेज की छात्राएं अधिक होती हैं। कॉलेज बंद होने के कारण उनका कारोबार काफी मध्यम था अब उन्हें भी अपने व्यवसाय मे सुधार होने की आशा की किरण दिखाई दे रही है।