मंडी, 07 फरवरी : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते आठ मील के पास एक कार अनियत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जोनल हॉस्पिटल मंडी में भर्ती करवा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज शाम के करीब हुआ। हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले यह लोग मनाली घूमने गए हुए थे। वहां से वापिस लौटते वक्त इनकी कार (एचआर14पी2871) आठ मील के पास अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जिसकी पहचान 31 वर्षीस संजय पुत्र प्रकाश के रूप में हुई है।
एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है।