हरिपुरधार/ सुरेंद्र चौहान
जिला परिषद के अध्यक्ष बनने के बाद रविवार दोपहर सीमा कन्याल अपने गांव बिरौल पहुंची। गांव में पहुंचने पर क्षेत्र के आसपास से गांव से आए सैकड़ों लोगों ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। अध्यक्ष बनने की खुशी में सीमा कन्याल ने अपने गांव में एक पार्टी का भी आयोजन किया। इस दौरान वहां पर मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए जीत दिलाने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा की जनता के सहयोग से उन्हें बहुत बड़ा दायित्व मिला है। इस दायित्व को वह तभी सही तरीके से निभा सकती है, जब उन्हें सभी का सहयोग आशीर्वाद प्राप्त होगा। उन्होंने उन महिलाओं का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके प्रचार के लिए दिन रात कड़ी मेहनत की।
इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष संगड़ाह मेलाराम शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी कार्य समिति के अध्यक्ष सही राम चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री सुनील कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सीमा कन्याल की ओर से बड़ोल पहुंचे सैकड़ों लोगों के लिए भोज का भी आयोजन किया गया।