• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / हिमाचल में बुजुर्ग महिला की कनपटी पर रिवाल्वर तान घर से लूट….

हिमाचल में बुजुर्ग महिला की कनपटी पर रिवाल्वर तान घर से लूट….

February 6, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

बद्दी, 6 फरवरी : शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बंदूक की नोक पर चोरी की घटना सामने आई है। घटना के बाद से व्यापारी सहमे हुए हैं। शुक्रवार सांय करीब 8 बजे 3 नकाबपोश हाउसिंग बोर्ड के फेस एक के मकान नंबर चार में घुस गए। मकान में एक बुर्जग महिला की कनपटी पर रिवाल्वर तान कर उसके पुश्तैनी गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने पर पाया गया कि एक युवक सडक़ में खड़ा हुआ था, जबकि दूसरा दरवाजे पर खड़ा रहा और 3 लोग घर में दाखिल हुए। हिमाचल में बुजुर्ग महिला की कनपटी पर रिवाल्वर तान घर से लूट....

      बुजुर्ग महिला ने बताया कि एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर रिवाल्वर तान दी और घर की चाबियां देने को कहा। तीनों बदमाशों ने गहने व लाखों रुपए की नकदी समेटी और भाग गए। महिला का बेटा राजेश अग्रवाल इस दरौान चंडीगढ़ गया हुआ था। घर में और कोई नहीं था।

    राजेश अग्रवाल ने बताया कि चोर दिन घर की रेकी करने आए थे, जो सीसी कैमरे में दिखाई दिए थे। उनके पड़ोसी ने उन्हें बताया भी था कि उसके घर में दिन के समय भी तीन अजनबी लोग निकले थे। उस दौरान उनकी मां के पास पड़ोस से एक अन्य महिला आई हुई थी। जिसके चलते हुए वो खाली हाथ लौट गए। शाम को जब घर पर कोई नहीं था तो यह दोबारा आए। यह पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी देखा गया है।

      उधर डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने 382 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरों को पकडऩे के लिए जाल बिछा दिया है। जल्द ही आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: क्राइम, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: crime in himachal, Solan news



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

National

आज 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा आयोग

आज 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा आयोग

नई दिल्ली, 26 फरवरी : भारत निर्वाचन आयोग आज (शुक्रवार) सायँ साढ़े चार बजे विज्ञान भवन में चुनावी राज्यों के संबंध में महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है। चुनाव आयोग पांच विधानसभा राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। यह प्रेस कांफ्रेंस विज्ञान भवन के हॉल  नंबर 5 में होगा। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, […]

नेहा कक्कड़ ने उत्तराखंड हादसे में लापता मजदूर के परिवार को दिए 3 लाख रुपए 

नेहा कक्कड़ ने उत्तराखंड हादसे में लापता मजदूर के परिवार को दिए 3 लाख रुपए 

मुंबई, 26 फरवरी : गायिका नेहा कक्कड़ उत्तराखंड के चमोली जिले में हाल ही में जलप्रलय के बाद लापता हुए मजदूर के परिवार को 3 लाख रुपये की मदद की है। ‘इंडियन आइडल सीजन 12’ के सेट पर आगामी सप्ताहांत में, दर्शक पहली बार शो के होस्ट हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह को विशेष एपिसोड ‘इंडिया […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • #Himachal : सेना भर्ती में जीडी या टेक्रीकल में से एक विकल्प # सेना के अफसरों ने किया स्पष्ट
  • ऊना में दो अलग-अलग मामलों में 35 वर्षीय व्यक्ति समेत किशोरी ने निगला जहरीला पदार्थ
  • नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री-हर्षवर्धन सहित 5 कांग्रेसी विधायक पूरे सत्र के लिए निलंबित
  • नाहन : दिव्यांगों का धरना समाप्त करने पहुंचे नप अध्यक्षा-उपाध्यक्ष, हटेगी पार्किंग…
  • नाहन : चौगान में गुम हुआ पर्स दस्तावेजों सहित मिला, नहीं मिली नकदी वापस

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021