रिकांगपिओ, 6 फरवरी : किन्नौर जिला के पूह पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने बाजी मारी। शनिवार को हुए पूह पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में भाजपा समर्थित सदस्य इंदु किरण को 8 मत पड़े, जबकि कांग्रेस समर्थित सुशीला को 6 मत पड़ा। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थक अनिता नेगी को 8 मत पड़े व कांग्रेस समर्थक को मोहन सिंह को 6 मत पड़े।
बता दे कि 15 सदस्यों वाले पूह पंचायत समिति के चांगो वार्ड के सदस्य ने वोटिंग में भाग नही लिया। अतिरिक्त उपायुक्त पूह अश्वनी कुमार ने इंदु किरण को अध्यक्ष व अनिता नेगी को उपाध्यक्ष बनने की घोषणा करते हुए दोनों को शपथ दिलाई।
इस दौरान प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव हारा, पूह मंडल अध्यक्ष सुभाष नेगी सहित नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजयी रैली निकाल कर जनता का आभार जताया।