रिकांगपिओ, 5 फरवरी : वीरवार को हल्की बर्फबारी के बीच रिकांगपिओ में हुए कल्पा पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थकों ने बाजी मारी। समिति हॉल में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थक गंगा राम नेगी को 15 में से 8 मत पड़े जबकि कांग्रेस समर्थक ललिता पंचारस को 7 ही मत पड़े। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थक छे डोलमा को 8 मत व कांग्रेस समर्थक नगेन्द्र नेगी को 7 मत पड़े।
इस दौरान एसडीएम डॉ. मेजर अविन्दर कुमार शर्मा ने चुनाव नतीजों की घोषणा करते हुए कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई। इस दौरान विजयी प्रत्याशियों को भाजपा समर्थकों द्वारा फूल मालाएं पहना कर विजयी जुलूस निकाला।
नव निर्वाचित समिति अध्यक्ष गंगा राम नेगी ने कहा कि क्षेत्र में सरकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव हारा, कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष परविंदर नेगी, मीडिया प्रभारी सुशील मेहता, यशवंत नेगी, भूपेंद्र नेगी उपस्थित कई लोग थे।