• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / कांगड़ा व सिरमौर में इस दिन होगी JBT की बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग…

कांगड़ा व सिरमौर में इस दिन होगी JBT की बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग…

February 4, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

धर्मशाला, 4 फरवरी: उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, धर्मशाला ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला कांगड़ा में जे.बी.टी. के 104 पदों के लिए काउंसलिंग 13 फरवरी, 2021 को होगी। सामान्य वर्ग के 38, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 13, सामान्य स्वतंत्रता सेनानी आश्रित के एक, अन्य पिछड़ा वर्ग के 17, अन्य पिछड़ा वर्ग आई.आर.डी.पी. के 4, अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानी आश्रित के एक, अनुसूचित जाति के 19, अनुसूचित जाति आई.आर.डी.पी. के 4, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सेनानी आश्रित के एक, अनुसूचित जनजाति के 5, अनुसूचित जनजाति आई.आर.डी.पी. के एक पदों  आरक्षित है की भर्ती के लिए कॉउसलिंग डाइट, धर्मशाला के कार्यालय में होगी।कांगड़ा व सिरमौर में इस दिन होगी JBT की बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग...
 
वहीं सिरमौर में भी 79 पदों के लिए कॉउसलिंग 23 से 24 फरवरी  को होगी। अभ्यार्थियों को सुबह 10:30 बजे काउंसलिंग के लिए उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय नाहन में अपनी उपस्थिति देनी होगी। जो अभ्यर्थी काउंसलिंग में अनुपस्थिति होंगे उनकी उम्मीदवारी उपरोक्त पदों के लिए मान्य नहीं होगी। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय नाहन में 23  फरवरी को पांवटा, राजगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग होगी, वही सराहां संगड़ाह कमरऊ व शिलाई के अभ्यर्थियों के लिए 24 फरवरी को काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। आयु सीमा 18 से 40  वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। 
 
 जिन अभ्यार्थियों ने 31-12- 2013 तक जे.बी.टी. का दो वर्ष का प्रशिक्षण और जे.बी.टी. टेट पास किया है तथा जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वह मूल प्रमाण-पत्रों एवं उनकी एक सत्यापित प्रति सहित निर्धारित तिथि को डाईट, धर्मशाला के कार्यालय में प्रातः 10 बजे कॉउसलिंग के लिए उपस्थित हों। उन्होंने बताया कि ज़िला कांगड़ा के अभ्यार्थियों के नामों की सूचियां सम्बन्धित रोजगार कार्यालयों से प्राप्त हुई हैं, उन्हें कॉउसलिंग के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं, फिर भी यदि किसी अभ्यार्थी को समय पर पत्र प्राप्त नहीं होता है, तो भी वह 12 फरवरी को कॉउसलिंग में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों को अपने साथ मैट्रिक, जमा दो, टेट पास प्रमाण-पत्र, जे.बी.टी. प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र, हिमाचल का मूल प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग सम्बन्धित तहसीलदार द्वारा जारी किया हुआ, आई.आर.डी.पी./बी.पी.एल. वर्ग सम्बन्धित बी.डी.ओ. द्वारा प्रति हस्ताक्षरित, आई.आर.डी.पी./बी.पी.एल. वर्ग के उम्मीदवारों का आय प्रमाण-पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी, नवीनतम सत्यापित फोटो एक, बायोडॉटा फार्म जो कि कार्यालय के वेबसाइट पर मौजूद है, भर कर प्रमाण-पत्रों की सत्यापित प्रतियों सहित साथ लाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 15 अंकों का पैरामीटर से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र जोकि कार्यालय की वेबसाइट पर मौजूद है, यदि हो तो साथ लाएं।

Filed Under: कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: kangra news



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

National

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

राम मंदिर के लिए 2,100 करोड़ रुपए से अधिक जमा हुए : ट्रस्ट

अयोध्या, 28 फरवरी : अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए 44-दिवसीय धन जुटाने का अभियान शनिवार को समाप्त हो गया। इस पहल से जुड़े ट्रस्ट ने कहा कि उन्होंने 2,100 करोड़ रुपये से अधिक का संग्रह कर लिया है। 15 जनवरी को क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत से पहले, ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के […]

'सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत'

‘सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत’

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 28 फरवरी : पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अमेजोनिया -1 का सफल प्रक्षेपण भारत और ब्राजील के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पहला कदम है। ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और संचार मंत्री मार्कोस पोंटेस ने रविवार को यह बात कही। भारत ने रविवार की सुबह अपने रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 51 […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • विधानसभा में विपक्ष के सवालों से बचना चाह रही सरकार : कुलदीप राठौर
  • कसौली में 35 वर्षीय विवाहिता ने मौत को लगाया गले, सुसाइड को उकसाने का आरोप  
  • हिमाचल :10 लाख की मिले मदद तो न्यूटन का नियम कर सकता हूं गलत साबित, देश को नोबल पुरस्कार…   
  • शिमला : ससुर ने बहू के साथ किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी 
  • शिमला का नर्सिंग कॉलेज बना कंटेनमेंट जाेन, 11 छात्राएं निकली कोरोना संक्रमित

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021