संगड़ाह, 4 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी श्री रेणुका जी युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद शर्मा उर्फ हरि ओम का बीती रात दिल का दोरा पडने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्हें आधी रात को सीने में दर्द उठा और अचेत होकर गिर गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत संगडाह सीएचसी संगडाह लें गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विनोद शर्मा हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। मात्र 40 वर्ष की उम्र में इस तरह दुनिया से अलविदा कह दिया। उनके निधन से रेणुका भाजपा को एक बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी बलबीर चौहान, पूर्व विधायक रूप सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह तोमर, मंडल उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, विजेंद्र शर्मा सहित भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारियों ने विनोद शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। संगड़ाह उपमंडल में मात्र 2 दिन में दो नौजवान का दुनिया से चला जाना बहुत ही चिंता का विषय है।
बीते कल भी नौहराधार के पूनरधार के एक युवक का भी हृदय की गति के रुकने से निधन हो गया था।