• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / नए साल की पहली बर्फबारी से गुलजार हुई हरिपुरधार घाटी

नए साल की पहली बर्फबारी से गुलजार हुई हरिपुरधार घाटी

February 4, 2021 by विनोद ठाकुर Leave a Comment

संगडाह, 4 फरवरी : हिमाचल प्रदेश में देर रात से ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। सिरमौर की हरिपुधार घाटी में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। सुबह-सुबह ही घाटी में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए। घाटी ने सफेद चादर ओढ़ ली है। हरिपुरधार में लगभग 6 इंच तक बर्फ़बारी हो चुकी है। वहीं बर्फ़बारी का दौर अभी भी जारी है।
हरिपुरधार सहित चूड़धार,नोहराधार,गत्ताधार आदि क्षेत्रों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है।नए साल की पहली बर्फबारी से गुलजार हुई हरिपुरधार घाटी

बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त होना शुरू हो गया है। क्योंकि अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है व सड़कें भी बंद है। जिस कारण आवाजाही भी पूरी तरीके से ठप हो गई है।

बता दें कि इस बार जनवरी में बर्फबारी नहीं हुई थी, लिहाजा यह नए साल की पहली बर्फबारी है। वही सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में भी बर्फबारी का दौर लगातार देर रात से जारी है। चोटी में लगभग 1 फुट तक बर्फबारी हो गई है। वहीं हरिपुरधार में भी 6 इंच तक बर्फ़बारी दर्ज की गई। खबर लिखे जाने तक बर्फ़बारी का दौर जारी था।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Sirmour news



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • महिला दिवस विशेष…हिमाचल की 27 वर्षीय डॉ. अक्षिता चंदेल मरीजों के दिलों पर करती है राज
  • ऊना में निर्माणाधीन बिल्डिंग से अज्ञात शव बरामद   
  • एक साल से शिमला-दिल्ली हवाई सेवा बंद, जुब्बड़हट्टी टैक्सी ऑपरेटर हुए बेरोजगार 
  • #Himachal : क्वार्टर के बाहर खड़ी स्कूटी हुई गायब, फिर जलाकर कर दी राख…
  • #Sirmour : 3 साल बाद संगड़ाह बस स्टैंड की जमीन को HRTC ने किया खारिज, ये वजह… 

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021