संगडाह, 4 फरवरी : हिमाचल प्रदेश में देर रात से ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। सिरमौर की हरिपुधार घाटी में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। सुबह-सुबह ही घाटी में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए। घाटी ने सफेद चादर ओढ़ ली है। हरिपुरधार में लगभग 6 इंच तक बर्फ़बारी हो चुकी है। वहीं बर्फ़बारी का दौर अभी भी जारी है।
हरिपुरधार सहित चूड़धार,नोहराधार,गत्ताधार आदि क्षेत्रों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है।
बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त होना शुरू हो गया है। क्योंकि अधिकतर इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है व सड़कें भी बंद है। जिस कारण आवाजाही भी पूरी तरीके से ठप हो गई है।
बता दें कि इस बार जनवरी में बर्फबारी नहीं हुई थी, लिहाजा यह नए साल की पहली बर्फबारी है। वही सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में भी बर्फबारी का दौर लगातार देर रात से जारी है। चोटी में लगभग 1 फुट तक बर्फबारी हो गई है। वहीं हरिपुरधार में भी 6 इंच तक बर्फ़बारी दर्ज की गई। खबर लिखे जाने तक बर्फ़बारी का दौर जारी था।