• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल की राजधानी में सुबह-सुबह बर्फबारी, अप्पर शिमला की सड़कें बंद

हिमाचल की राजधानी में सुबह-सुबह बर्फबारी, अप्पर शिमला की सड़कें बंद

February 4, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 4 फरवरी : हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अलर्ट के बीच बारिश और बर्फबारी हो रही है। मैदानी इलाकों के लिए आज अंधड़ के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के ऊंचाई वाले भागों में कल रात से भारी बर्फबारी हो रही हैैैै। राजधानी शिमला में भी सुबह से रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है। जाखू, संजौली और ढली में बर्फ गिरने का सिलसिला जारी है। राजधानी में नए साल का यह पहला हिमपात है। बर्फबारी का नज़ारा देखने के लिए सैलानियों ने शिमला का रुख करना शुरू कर दिया।हिमाचल की राजधानी में सुबह-सुबह बर्फबारी, अप्पर शिमला की सड़कें बंद

शिमला के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी से सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। अप्पर शिमला के तमाम इलाकों का राज्य मुख्यालय से संपर्क कट गया है। कुफरी, खिड़की, नारकंडा और खड़ापत्थर में व्यापक बर्फ गिरने से ठियोग, चौपाल, रोहड़ू और रामपुर जाने वाली मुख्य सड़कें अवरुद्ध हैं। रामपुर के लिए HRTC की बसें वाया बसन्तपुर होकर भेजी जा रही हैं। खिड़की में 4 इंच, नारकंडा और चौपाल में 2-2 इंच तक बर्फबारी दर्ज की जा चुकी है। उधर, मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर बारिश का दौर रात से जारी है। बारिश-बर्फबारी से पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में 5 फरवरी तक कई स्थानों पर बारिश और हिमपात होने की संभावना है। हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और सोलन व सिरमौर जिलों के मैदानी हिस्सों में आज गरज के साथ ओलावृष्टि, अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है और इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि मैदानी भागों में 5 फरवरी और पर्वतीय इलाकों में 6 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा। 9 फरवरी तक राज्य भर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • मंडी : मिलिंद गावा, गुरनाम भुल्लर और अर्शप्रीत कौर मचाएंगे शिवरात्रि में धमाल
  • टीशर्ट करेगा महिलाओं से छेड़खानी होने पर अलर्ट (महिला दिवस विशेष)
  • 23 साल से बेटे की झलक पाने की अंतहीन लड़ाई लड़ रही बुजुर्ग मां, पाक से कर रही रिहाई की मांग    
  • हिमाचल ने पेश किया 50192 करोड़ का बजट, कोई नया टैक्स नहीं…एक क्लिक पर पढ़े जुड़ी खास बातें 
  • रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 7 मार्च से फिर पटरी पर दौड़ेगी हिमाचल एक्सप्रेस

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021