शिमला, 03 फरवरी: हमीरपुर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सहित चम्बा युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव में फर्जीवाडे की शिकायतों के बाद रोके गए युवा कांग्रेस का चुनाव परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया है।
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भण्ड़ारी ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश अमरप्रीत सिंह लाली व राष्ट्रीय सचिव एवं सहप्रभारी हिमाचल प्रदेश दामन बाजवा ने कुछेक जिलों में चुनाव परिणामों पर लगी रोक हटा दी गई हैं। मोहिन्द्र संधू मोटी को हमीरपुर युवा कांग्रेसबक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नेगी निगम भण्ड़ारी ने कहा कि गत वर्ष हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनावों के दौरान जिला हमीरपुर सहित चम्बा विधानसभा क्षेत्र में चुनावों परिणामों पर रोक लगा दी गई थी।
उन्होंने कहा कि अब भारतीय युवा कांग्रेस ने उपरोक्त क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिये हैं। उसमें जिला युवा कांग्रेस हमीरपुर के अध्यक्ष मोहिन्द्र संधू मोटी, उपाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, पुरी जिला कमेटी व सभी विधानसभा अध्यक्ष और चम्बा विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार को बनाया गया हैं।