• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / कुफरी में शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, 2 दिन खराब रहेगा मौसम

कुफरी में शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, 2 दिन खराब रहेगा मौसम

February 3, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 3 फरवरी : मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच बुधवार को मौसम ने करवट ली और पर्वतीय इलाकों में ताज़ा हिमपात हुआ। राजधानी शिमला से सटे पर्यटन स्थल कुफरी में दोपहर के समय बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया। इससे यहां घूमने आए सैलानियों की बांछें खिल गईं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन राज्य भर में बारिश व बर्फबारी होने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में कल गुरुवार के लिए अंधड़, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

कुफरी में शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, 2 दिन खराब रहेगा मौसम
Filel Photo

      राज्य के उच्च पर्वतीय इलाकों में लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा जिला की पर्वत श्रंखलाओं पर भी बर्फबारी हो रही है। उधर, राजधानी शिमला सहित मैदानी इलाकों में आसमान बादलों से घिरा हुआ है। शिमला शहर में सैलानियों को साल की पहली बर्फबारी का बेसब्री से इंतज़ार है। शिमला में गत 26 दिसम्बर 2020 को सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी।

     इस बीच मौसम के तेवर बदलने से समूचा प्रदेश कड़ाके की सर्दी की जद में आ गया है। ताज़ा हिमपात से दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लाहौल-स्पीति के केलंग में न्यूनतम तापमान -5 डिग्री, कल्पा में -1.6, कुफरी में 0.5 और शिमला में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Shimla News



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • ऊना में निर्माणाधीन बिल्डिंग से अज्ञात शव बरामद   
  • एक साल से शिमला-दिल्ली हवाई सेवा बंद, जुब्बड़हट्टी टैक्सी ऑपरेटर हुए बेरोजगार 
  • #Himachal : क्वार्टर के बाहर खड़ी स्कूटी हुई गायब, फिर जलाकर कर दी राख…
  • #Sirmour : 3 साल बाद संगड़ाह बस स्टैंड की जमीन को HRTC ने किया खारिज, ये वजह… 
  • पहाड़ों के प्रेम ने भावना को बनाया पर्वतारोही, माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021