संगडाह, 3 फरवरी : विकास खंड संगडाह की 17 सीटों वाली बीडीसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए 5 फरवरी को चुनाव होना है। कांग्रेस और भाजपा समर्थित बीडीसी अध्यक्ष को लेकर दावे ठोक रहे हैं। 1 फरवरी को होने वाली बैठक में किसी भी दल से समर्थित सदस्यों ने भाग नहीं लिया। 1 फरवरी की बैठक के लिए 12 सदस्यों का होना जरूरी था तभी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव हों सकता था।
हालांकि मंगलवार को भाजपा समर्थित बीडीसी सदस्यों का सामूहिक चित्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जो चंडीगढ़ में किसी पार्क का बताया जा है। जिससे साफ जाहिर होता है कि 5 फरवरी को भाजपा सदस्यों में से अध्यक्ष होगा। 5 फरवरी की बैठक में नो सदस्य भी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव कर सकते हैं।
उधर कांग्रेस भी अध्यक्ष को लेकर दावा कर रही है। क्रॉस वोटिंग से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। भाजपा समर्थित अध्यक्ष के लिए मेला राम शर्मा तो कांग्रेस से तेजेंद्र कमल मैदान में हैं।