बिलासपुर, 3 जनवरी : हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त डॉ. रविन्द्र कुमार ठाकुर को जैमिनी अकादमी, हिन्दी भवन, पानीपत हरियाणा द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर साहित्य के लिए भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। जैमिनी अकादमी हिन्दी सेवी प्रख्यात संस्था है। इसके अतिरिक्त डॉ. रवींद्र को बहुत सारी साहित्यिक संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
इनमें प्रमुख रूप से साहित्यिक मंच दिल्ली, मातृका विवेक साहित्यिक मंच दिल्ली, राष्ट्रीय कवि संगम, भारत साहित्यिक संगम, सूर्योदय साहित्य मंच, महिला साहित्य संस्था बिलासपुर, अखिल भारतीय साहित्य संस्था बिलासपुर ने भी साहित्य सृजन के लिए डॉ. रविन्द्र ठाकुर को सम्मानित किया है।
इससे पहले भी पुलिस सेवा में रहते हुए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। आपको बताते चलें कि डॉ रविन्द्र कुमार ठाकुर का जन्म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाले कोट गांव में ज्योति प्रकाश स्वतंत्रता सेनानी के घर पर हुआ और देश सेवा का जज्बा दिल में लेकर हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में बेहतर सेवाएं दी। डीएसपी रैंक से सेवानिवृत्त हुए डा रवींद्र ठाकुर लेखन तथा साहित्य में विशेष रुचि है।
बिलासपुर जिला के इस कवि ने बिलासपुरी लोक कहावतों का समाजशास्त्र अध्ययन पर किताब लिखी है, जो काफी प्रख्यात है। डॉ रविन्द्र ठाकुर ने एमए के साथ पीएचडी तक शिक्षा प्राप्त की है। यही कारण है कि आज भारत गौरव सम्मान मिला है।