• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना जिला परिषद में भाजपा का कब्जा, नीलम अध्यक्ष तो कृष्ण पाल उपाध्यक्ष मनोनित

ऊना जिला परिषद में भाजपा का कब्जा, नीलम अध्यक्ष तो कृष्ण पाल उपाध्यक्ष मनोनित

February 1, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

ऊना, 01 फरवरी : जिला परिषद ऊना पर भाजपा ने अपना कब्जा किया है। जिला परिषद अध्यक्ष की कमान भाजपा समर्थित सदस्य नीलम कुमारी को सौंपी गई, जबकि उपाध्यक्ष भाजपा समर्थित कृष्ण पाल शर्मा को मनोनित किया गया।

बता दें कि जिला परिषद चुनाव के लिए 18 सदस्यों में से कोरम के लिए 12 सदस्य चाहिए थे। तीन निर्दलीय सदस्य सहित कोरम के लिए 12 सदस्य पूरे हुए और चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। भारतीय जनता पार्टी के 9 सदस्य एक साथ आए और इससे पहले भाजपा नेतृत्व में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के नाम तय किए और चुनाव प्रक्रिया में नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिला परिषद का अध्यक्ष पद के आरक्षित होने के चलते नीलम देवी के अध्यक्ष बनाना तय ही था, लेकिन उपाध्यक्ष पद को लेकर जरूर पेंच फंसा हुआ था।ऊना जिला परिषद में भाजपा का कब्जा, नीलम अध्यक्ष तो कृष्ण पाल उपाध्यक्ष मनोनित

कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र के प्रभाव के चलते सभी नेता केपी शर्मा के नाम पर सहमत हुए और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। कई हलकों के नेताओं ने अपनी अंदरूनी राजनीति भी देखी। जिला परिषद हाल में आयोजित चुनाव की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। जिला परिषद का अध्यक्ष पद महिला एससी के लिए आरक्षित होने के चलते रायपुर सहोड़ा वार्ड से नीलम निर्विरोध अध्यक्ष बनी। नीलम कुमारी का नाम कुठैड़ा खैरला वार्ड से रजनी कुमारी ने प्रस्तावित किया।

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए पंडोगा वार्ड से ओंकार नाथ कसाणा ने मोमन्यार वार्ड से कृष्ण पाल का प्रस्तावित किया। कोई अन्य नाम न आने के चलते कृष्ण पाल शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया है। जिलाधीश ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव की घोषणा की और पद व गोपनीयता की शपथ भी दिलाई।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: una news



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  •  बडू साहिब में छात्राओं के संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी, 7 नए मामले 
  • पंजाब के शहरों में लगा नाईट कर्फ्यू
  • बिलासपुर में दो युवक 13.53 ग्राम चिट्टे सहित काबू 
  • ऊना : दो दिनों से 34 वर्षीय व्यक्ति लापता, ढूंढने में करे मदद
  • नाहन मेडिकल काॅलेज में 204-208 के बीच धक्के खाती रही अपंग युवती, नहीं बना विकलांगता….

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021