संगड़ाह, 31जनवरी : शपथ ग्रहण समारोह के बाद पंचायत समिति संगड़ाह के सदस्य फिर से गायब हो गए हैं। भाजपा समर्थित सदस्यों द्वारा शुक्रवार प्रातः 11 बजे शपथ ग्रहण की गई, वहीं कांग्रेस समर्थित 7 सदस्यों द्वारा सांय 4 बजे शपथ ली गई।
जानकारी के मुताबिक दोनों दलों के सदस्य अपने आला नेताओं के साथ फिर से गुप्त ठिकाने पर चले गए हैं। शनिवार को पंचायत समिति सदस्य अपने घरों तथा क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर नहीं देखे गए। सभी की नजर 1 फरवरी की बैठक पर है कि दोनों दलों के समर्थित सदस्यों बैठक में पहुंचते है या नहीं।