ऊना, 30 जनवरी : उपमंडल अंब के तहत बेहड़ भटेड़ पंचायत में पशु चराने गए व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव कब्ज़े में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रमेश चंद शुक्रवार को पशु चराने गया था। जब वापस नहीं आया तो परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया। देर रात तक व्यक्ति का कोई पता नहीं चला।
शनिवार को गांव के अन्य लोगों की सहायता से बेहड भटेड़ के आस-पास व्यक्ति को ढूंढना शुरू किया तो दोपहर को व्यक्ति शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। एसएचओ दर्शन सिंह ने परिवार के बयान दर्ज किए हैं। व्यक्ति पिछले काफी समय से मानसिक तौर पर बीमार था। मृतक व्यक्ति अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया हैं।
फिलहाल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने की है। उन्होंने बताया कि मृतक दिहाड़ी लगाकर घर का खर्च चलाता था।