सोलन, 29 जनवरी: भाजपा नेता व दुधारू पशु सुधार सभा सोलन के अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर (60) का निधन हो गया है। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इसी दौरान कोरोना संक्रमित भी हुए थे। मोहन सिंह ठाकुर के निधन पर शोक की लहर है। उनके निधन की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। हर कोई स्तब्ध रह गया। कोरोना के बाद उनका उपचार एमएमयू सोलन में चल रहा था, लेकिन उसके बाद में उन्हें पंचकूला के अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां पर उनकी मृत्यु हो गई।
वैसे मूलतः कंडाघाट खंड के रहने वाले थे, लेकिन अब शामती में रह रहे थे। पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव आई थी और बीते कल ही हॉस्पिटल से घर वापिस लौटी थी। वो अपने पीछे तीन बेटियां भी छोड़ गए है। पार्टी नेता डॉ राजेश कश्यप ने गहरा शोक प्रकट किया है।