• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / विजिलेंस के हत्थे चढ़ा कारों को किराए पर देने की आड़ में ठगने वाला मास्टरमाइंड, पढ़िए क्या है मामला 

विजिलेंस के हत्थे चढ़ा कारों को किराए पर देने की आड़ में ठगने वाला मास्टरमाइंड, पढ़िए क्या है मामला 

January 28, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 28 जनवरी : हिमाचल के विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने वाहनों को किराए पर देने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में मुख्य आरोपी व मास्टरमाइंड रणजीत सिंह कंग को पंजाब के जालंधर से गिरफ्तार कर लिया है। होशियार निवासी रणजीत सिंह दो सालों से विजिलेंस को चकमा दे रहा था। विजिलेंस से बचने के लिए यह 2019 से फरार था। इसके कई ठिकानों पर कई बार दबिश दी गई लेकिन वह हाथ नहीं लग पाया था। विजिलेंस ने उसकी धड़ पकड़ के लिए लुक आउट नोटिस भी जारी किया था। इसके अलावा आरोपित रणजीत सिंह कंग का सुराग देने वाले को इनाम की भी घोषणा की थी। विजिलेंस इस मामले के सभी आरोपियों को काबू कर चुकी है। वहीं 7 वाहनों को भी जब्त किया है।विजिलेंस के हत्थे चढ़ा कारों को किराए पर देने की आड़ में ठगने वाला मास्टरमाइंड, पढ़िए क्या है मामला 
रणजीत सिंह वाहनों को किराए पर देने के नाम पर प्रदेश में  अंतर्राज्यीय गिरोह चला रहा था। गिरोह के सदस्य लोगों से वाहनों को खरीदने की सलाह देते थे। इन वाहनों को निजी कंपनियों में किराए पर देने का झांसा देते थे। कई लोगों ने इसके आधार पर कंपनियों से गाड़ियां फाइनेंस करवाई। बाद में खुलासा हुआ कि यह गाड़ियां कंपनियों के कार्यालयों में तो किराए पर नहीं दी गई लेकिन इन्हें बाहरी राज्यों में गिरोह के सदस्यों ने सस्ते दामों पर आगे बेच दिया। कई ऐसे वाहनों को बाहरी राज्यों से बरामद किया गया।
सनद रहे कि विजिलेंस ने साल 2019 में धोखाधड़ी से जुड़े इस मामले में दो अलग-अलग एफ़आईआर दर्ज की थी। इसके अलावा सोलन के विजिलेंस थाने में भी एफ़आईआर दर्ज हुई थी। इन मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
पहले इसकी शिकायत सोलन पुलिस से की गई, कार्रवाई नहीं हुई, इसके बाद शिकायतकर्ता मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश के बाद विजिलेंस ने इस शिकायत को हाथों में लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, shimla hindi news



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • दिल्ली के अधिवक्ता 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार
  • सोलन में 60 वर्षीय बुजुर्ग व युवक ने मौत को लगाया गले, सुसाइड नोट..
  • नाहन के अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल को मिला JEE Main-2021 का परीक्षा केंद्र, ये रही वजह…
  • रामपुर : खेत में झाड़ियों को जलाने के लिए लगाई थी आग, चपेट में आने से जिंदा जला बुजुर्ग
  • विधानसभा में विपक्ष के सवालों से बचना चाह रही सरकार : कुलदीप राठौर

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021