शिमला, 26 जनवरी : हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल की पहचान यहां के लोगों की सादगी और ईमानदारी है। यह पहाड़ी राज्य विकास की नई बुलंदियां छू रहा है और विकास यात्रा यूं ही जारी रहेगी। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हिमाचल के लिए विकास के लिए कटिबद्ध है। नड्डा बोले कि जब मैं 11 साल का था तो हिमाचल को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा मिला था। वह चित्र आज भी मेरे आंखों में है। अब आज स्वर्ण जयंती के अवसर पर हम सौभाग्य शाली हैं कि हम इसके गवाह बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक समय हमें शिक्षा के लिए प्रदेश को छोड़ कर जाना पड़ता था। अब यह शिक्षा पचास साल हमें अपने प्रदेश में मिलती है। हम कभी भी हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डर यशवंत सिंह परमार को नहीं भूल सकते जो अपने कंधे पर पिठू लगाकर चलते थे। यहां तक की त्याग पत्र देने के बाद वे एक साधारण बस में बैठ कर घर गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शान्ता, वीरभद्र और धूमल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। अटल का आर्थिक पैकेज को नहीं भुला जा सकता। उन्होंने कहा कि जब मैं 1993 में पहली बार विधायक बना तो हमसे पूछते थे कि इस साल आपकी कौन सी तीन किलोमीटर सड़क बनानी है। उसके बाद बाजपाई पीएम बने और सड़कों की समस्या ही समाप्त हो गई।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में इतने मेडिकल कॉलेज सुर एक एम्स हिमाचल में खुला है। इसकी हमने कभी कल्पना नहीं की होगी। उजाले का मजा लेना है तो अंधकार को याद रखो। पर्यटन और बागवानी के क्षेत्र में हिमाचल में आपार सम्भावना है। कहा कि मोदी के पीएम बनने के बाद हिमाचल स्पेशल कैटेगरी स्टेट बना है। मोदी ने अटल टनल का काम फिर से शुरू करवाया। पहले काम रुक गया था।
उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व में हिमाचल एक लंबी छलांग लगाएगा। केंद्र की योजनाओं के साथ हिमाचल ने अपनी भी योजनाएं शुरू की हैं।
उज्जवला योजना के जरिये महिलाओं का शशक्तिकरण है। सौभाग्य योजना में नाम आने के दस दिन में बिजली मिलती है। अब राज्य के बाहर इलाज करवाने पर पैसा सीधा आपके खाते में पहुंचता है। सभी लोग मेहनत कर रहे हैं और हिमाचल आगे बढ़ेगा। हिमाचल के सादापन हमारी सादगी और ईमानदारी है। इसे सम्भाल कर रखना होगा। मैं यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते नहीं एक हिमाचली के नाते आया हूं।
हिमाचल को अगले 25 सालों में बनाएंगे नंबर वन प्रदेश: अनुराग ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के पचास साल पूरे होने पर मंगलवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित स्वर्णिम समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आने वाले 25 वर्षों में हिमाचल प्रदेश को हर क्षेत्र में अव्वल बनाएंगे। हिमाचल के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। पूर्व मुख्यमंत्रियों शान्ता कुमार, वीरभद्र और धूमल ने भी इस प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के समय गांव को सड़कों से जोड़ने का काम धूमल ने किया। कोल डैम पर बिजली परियोजना वाजपेयी की देन है।
अनुराग ने कहा कि हिमाचल को कार्बन मुक्त करने का काम जेपी नड्डा के साथ धूमल ने किया। इसके अतिरिक्त कई अन्य काम भी प्रदेश को आगे ले जाने के लिए हुए हैं। अब इसे आगे बढ़ाने का काम मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के पास है। टेक्सटाइल हब बनने का काम पीएम नरेंद्र मोदी के साथ जय राम ठाकुर करेंगे। जयराम ठाकुर राज्य में एक लाख करोड़ का निवेश लाने का काम कर रहे हैं। अनुराग ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत 11 वें स्थान से छटे स्थान की अर्थव्यवस्था बना है। कोरोना के समय मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है। व कोरोना वैक्सीन देश में ही नहीं विदेशों को भी दी जा रही है। अब हिमाचल को नम्बर एक का राज्य बनाना है। अगले 25 सालों में हिमाचल को सभी क्षेत्रों में नंबर एक का राज्य बनाने का प्रण लें।
----
--
----
---