• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / नेशनल / हिमाचल के करतार सिंह को मिलेगा “पद्मश्री” पुरस्कार, ये है उपलब्धियां 

हिमाचल के करतार सिंह को मिलेगा “पद्मश्री” पुरस्कार, ये है उपलब्धियां 

January 26, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

हमीरपुर, 26 जनवरी : हमीरपुर जिला के करतार सिंह सोंखले को  भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान “पद्मश्री” से सम्मानित किया जाएगा ।  गृह मंत्रालय कि द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी की गई सूची में पद्मश्री के लिए हमीरपुर के करतार सिंह का नाम शामिल था। करतार सिंह सोंखले को ये सम्मान उनके कला के श्रेत्र में योगदान के लिए दिया गया। बांस की लकड़ी से उन्होंने कई विश्व स्तरीय भवनों के मॉडल व महीन कारीगिरी से कई मास्टर पीस बनाएं है। उनके मॉडल के प्रतिष्ठित आर्ट गैलरियों की शोभा बन चुके है। करतार सिंह सोंखले राष्टीय प्रद्योगिकी संस्थान हमीरपुर से चीफ फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। इन्हे ये पुरस्कार आज गणतंत्र दिवस के मौके पर दिया जाएगा।

लॉकडाउन में समय मिला तो बोतलों में कैद कर दी मशहूर हस्तियां,  पढ़कर होंगे हैरान….. 

हिमाचल के करतार सिंह को मिलेगा "पद्मश्री" पुरस्कार, ये है उपलब्धियां 

क्या है उनकी उपलब्धि
बैंबूआर्ट का अदभुत नमूना हमीरपुर में देखने को मिलता है, जिसमें बैंबू आर्ट की कलाकारी कर करतार सिंह सौंखला ने शीशे की बोतल में ऐसी-ऐसी कलाकृतियां बनाई है कि जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। चाहे अस्तित्व खो रही धरोहरे हो या फिर चीजें या फिर मंदिर या मशहूर टाॅवर, इन सभी को करतार सिंह सौंखला ने अपनी कला से बोतल के अंदर कैद कर दिया है।

अभी हाल ही में लाॅकडाउन के दौरान करतार सिंह सौंखला ने पीएम मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व राष्ट्रपति अब्बदुल कलाम के अलावा  साई राम, शिव परिवार की मूर्तियां बोतल मेंबना डाली है, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। सब के मन में एक ही सवाल उठता है कि आखिर किस  तरह बोतल के अंदर कलाकृतियां बनाई गई है। लेकिन करतार सिंह सौंखला ने यह अनोखा काम करके दिखाया है।

आपकों बता दे कि करतार सिंह सौंखला हमीरपुर जिला के नौहंगी गांव का रहने वाला है और मार्च माह में एनआईटी हमीरपुर से स्वास्थ्य विभाग से वरिष्ठ फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत हुए है और करतार सिंह को बचपन से ही कुछ अलग करने का शौक रहा है।  वर्ष 2000 में मन में उठे एक शौक चलते शीशे की बोतल में बांस से एक डिजाइन तैयार कर दिया और उसके बाद सिलसिला जारी रहा है। अब तक सैकंडों बोतल में विभिन्न कलाकृतियां बनाकर तैयार की है, जिनको देखकर लोग काफी प्रशंसा करते है।

हालांकि करतार सिंह इन कलाककृतियां की प्रदर्शनी प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में भी लगा चुके है, जहां पर हर किसी द्वारा इसकी सराहना की गई है। करतार सिंह सौंखला ने बताया कि कलाकृतियां बनाने का शौक बचपन से रहा है, लेकिन लाॅकडाउन के चलते पीएम मोदी, सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व राष्ट्रपति अब्बदुल कलाम की बोतल में कलाककृतियां बनाई है। जिन्हें बनाने के लिए घर पर ही बांस के सामान से तैयार किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि छोटे-छोटे संस्थान खोलकर बैंबू आर्ट को बढावा दे और इसे टूरिज़्म से जोडा जाए ताकि युवा इसका फायदा उठा सके।

करतार सिंह सौंखला की पत्नी सुनीता ने बताया कि पहले तो इस तरह के काम करते हुए बेकार काम लगता था, लेकिन जब लोगों ने भी बहुत सराहना की और बांस के टुकडे को तराश कर बोतल मे कलाकृति बनाना कठिन काम है। उन्होंने बताया कि अब बहुत अच्छा लगता है और परिवार जन भी पूरा साथ देते है।

Filed Under: नेशनल, मुख्य समाचार, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • हिमाचल के बॉक्सिंग स्टार आशीष चौधरी ने रोमानिया के खिलाडी को 3-2 से हरा फाइनल में बनाई जगह
  • #Mandi : एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेगा हैलिपोर्ट, हवाई अड्डे की DPR बनाने के निर्देश…
  • हरिपुरधार कॉलेज में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने की जगी आस
  • तहसीलदार सहित पांच के खिलाफ विजिलेंस ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट
  • कश्मीर में हथियारों के साथ 2 गिरफ्तार

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021