• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / 24 दिन के अंतर से ‘‘नेहा वर्मा’’ देश की दूसरी सबसे युवा सरपंच, नहीं टूटा जबना का रिकाॅर्ड

24 दिन के अंतर से ‘‘नेहा वर्मा’’ देश की दूसरी सबसे युवा सरपंच, नहीं टूटा जबना का रिकाॅर्ड

January 25, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 25 जनवरी : 24 दिन के अंतर से कांगड़ा जनपद के जयसिंहपुर क्षेत्र की टंबर पंचायत की प्रधान बनी नेहा वर्मा देश की दूसरी सबसे युवा सरपंच हो सकती हैं। 21 जनवरी 2021 को नतीजा घोषित होने के दौरान नेहा की उम्र 21 साल 2 महीने 19 दिन रही। नेहा वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1999 को हुआ था। 24 दिन के अंतर से ‘‘नेहा वर्मा’’ देश की दूसरी सबसे युवा सरपंच, नहीं टूटा जबना का रिकाॅर्ड

देश में सबसे युवा सरपंच होने का रूतबा हासिल करने वाली मंडी की जबना चौहान 1 जनवरी 2016 को पंचायत प्रधान निर्वाचित हुई थी। 10 नवंबर 1994 को जन्मीं जबना की उस समय उम्र 21 साल 1 महीने 26 दिन थी। यानि अंतर मात्र 24 दिन का है। 2015-16 में चुनाव जल्दी हो गए थे। उस समय एक जनवरी 2016 को चुनावी नतीजे में जबना सरपंच चुनी गई थी। इस बार नेहा 21 जनवरी 2021 को सरपंच बनी है। 20 दिन का अंतर यही हैं। आने वाले समय में ये रिकार्ड वही युवा तोड़ पाएंगे, जो नवंबर-दिसंबर के बीच जन्में होंगे। साथ ही यह भी निर्भर करेगा कि चुनाव की तिथियां क्या होंगी। दीगर है कि इस बार देश की सबसे युवा सरपंच जबना चौहान ने चुनाव न लड़ने का फैसला लिया था।

अब तक के आंकड़ों के मुताबिक सूबे में मंडी की आंचल को सबसे युवा सरपंच माना जा रहा था। आंचल, 19 सितंबर 1999 को जन्मी है। चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 21 साल निर्धारित है। हिमाचल में युवाओं ने पंचायतीराज चुनाव में अपनी काबलियत को आंकने का जबरदस्त उत्साह दिखाया। यही कारण था कि सबसे युवा सरपंच बनने में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। अलबत्ता ये तय है कि इस बार के चुनाव में हिमाचल की सबसे युवा सरपंच बनने का गौरव कांगड़ा की नेहा वर्मा को हासिल हुआ है।

क्या बोली…
एमबीएम न्यूज नेटवर्क से विशेष बातचीत में हिमाचल की सबसे युवा सरपंच नेहा वर्मा ने जबरदस्त तरीके से एक अहम बात कही। उन्होंने कहा कि पंचायतें केवल बीपीएल सूचियों व मनरेगा के भंवर में ही फंसी रहती हैं। इससे पंचायत को उबारना ही पहला लक्ष्य है। डाबर पंचायत में एक तरफा मुकाबले में चुनाव जीती नेहा की पृष्ठभूमि छात्र राजनीति से भी जुड़ी रही है। केडीसी जयसिंहपुर काॅलेज से ग्रैजुएशन करने के दौरान वो एससीए की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग पूरी होने के बाद नेहा ने चुनाव लड़ने का फैसला लिया था।

नेहा बताती हैं कि वो राहुल गांधी की फ्रंटल ओर्गेनाईजेशन यूथ कांग्रेस में भी कार्य कर चुकी है। बता दें कि नेहा को चुनाव में 489 मत हासिल हुए, जबकि निकटतम प्रत्याशी ने 125 वोट हासिल किए। शपथ ग्रहण के दौरान नेहा के संबोधन का बना वीडियो सोशल मीडिया में खासा वायरल हो रहा है।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • नाहन के उत्तर-पूर्व में काली का प्राचीन मंदिर, जानिए किसने करवाया था निर्माण, कहां से आई मूर्ति
  •  बडू साहिब में छात्राओं के संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी, 7 नए मामले 
  • पंजाब के शहरों में लगा नाईट कर्फ्यू
  • बिलासपुर में दो युवक 13.53 ग्राम चिट्टे सहित काबू 
  • ऊना : दो दिनों से 34 वर्षीय व्यक्ति लापता, ढूंढने में करे मदद

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021